{"_id":"63ffb32726e2bb055d0207c7","slug":"female-passenger-slipped-and-fell-on-track-while-she-get-down-from-train-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: ट्रेन से उतर रही महिला यात्री का पैर फिसला, प्लेटफार्म से पटरी पर गिरी, रफ्तार से ट्रेन भी गुजर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: ट्रेन से उतर रही महिला यात्री का पैर फिसला, प्लेटफार्म से पटरी पर गिरी, रफ्तार से ट्रेन भी गुजर गई
Thu, 02 Mar 2023 01:53 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:53 AM IST
सार
यह घटना धक्का कॉलोनी निवासी बंतो देवी के साथ हुई है। वह अमरपाली एक्सप्रेस (15708) में जालंधर से लुधियाना आई थी। वह ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने लगी और प्लेटफार्म से फिसलकर पटरी पर गिर गई। वह प्लेटफार्म की दीवार और पटरी के बीच फंस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाते आरपीएफ कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म पर गिरने के बाद चलती ट्रेन के नीचे जा गिरी। ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार के साथ महिला के ऊपर से गुजर गई। हादसे में महिला की जान बच गई है।
विज्ञापन
यह घटना धक्का कॉलोनी निवासी बंतो देवी के साथ हुई है। वह अमरपाली एक्सप्रेस (15708) में जालंधर से लुधियाना आई थी। वह ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने लगी और प्लेटफार्म से फिसलकर पटरी पर गिर गई। वह प्लेटफार्म की दीवार और पटरी के बीच फंस गई। इसके बाद उसके ऊपर से चलती ट्रेन के पांच डिब्बे गुजर गए लेकिन वह सही सलामत बच गई। हालांकि इस हादसे के दौरान महिला को चोट जरूर आई लेकिन जान बच गई। ट्रेन रुकने पर आरपीएफ के एएसआई कपिल देव और विनोद कुमार ने यात्रियों की सहायता से महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे युवक भी बाल-बाल बचे
ट्रेन के नीचे से महिला को बाहर निकालने के लिए तीन युवक आगे आए और आरपीएफ के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। वह महिला को पटरी से बाहर धकेलकर खुद बाहर निकलने ही वाले थे कि ड्राइवर ने ट्रेन चला दी। ट्रेन चलते होते ही स्टेशन पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर अंदर बैठे यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोका और तीनों युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन