फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female friend kidnapped the property dealer along with her friends, beat him severely and threw him in the bushes, thinking he was dead.

Chandigarh News: महिला मित्र ने प्रॉपर्टी डीलर को साथियों संग किडनैप कर जमकर पीटा, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Female friend kidnapped the property dealer along with her friends, beat him severely and threw him in the bushes, thinking he was dead.
चाकू की नोक पर 5 लाख कैश, सोने का कड़ा व घड़ी लूटी, घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। जीरकपुर के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को उसकी महिला मित्र ने धोखे से बुलाकर अपने साथियों सहित किडनैप किया और बाद में चाकू से घायल कर 5 लाख कैश, उसकी घड़ी व सोने की अंगूठी लूट ली। यही नहीं महिला मित्र ने अपने साथियों सहित उसे इतना पीटा कि उसके बेहोश होने पर वह उसे मरा समझकर फेज-8 में अंब साहिब गुरुद्वारा साहिब के पीछे सुनसान जगह में झाड़ियों के बीच फेंककर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि प्रॉपर्टी डीलर बच गया और उसे करीब चार घंटे बाद होश आया तो उसने अपने दोस्त से संपर्क किया। उसके दोस्त ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान कशिश कांसल निवासी एसबीपी सोसाइटी जीरकपुर के रूप में हुई है। कशिश के बयान पर मटौर पुलिस ने एक माह पहले हुई वारदात की जांच के बाद उसकी महिला साथी अमन शर्मा व चार अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 365, 384, 506, 34 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

शादी के पहले से संपर्क में थी महिला मित्र, अक्सर मांगती थी पैसे

शिकायतकर्ता 29 वर्षीय कशिश कांसल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूलरूप से पटियाला का रहने वाला है। मोहाली सिटी सेंटर में उसका प्रॉपर्टी डीलर का काम है। उसने बताया कि अमन शर्मा नाम की उसकी एक महिला मित्र है। कशिश ने कहा कि अमन शर्मा पहले उसकी सोसाइटी में ही रहती थी। वह काफी अच्छे दोस्त थे। उसने अमन शर्मा को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसकी सगाई होने के चलते उसने वर्ष 2023 में शादी कर ली। उसे पता लगा था कि अमन शर्मा की दोस्ती अन्य लड़कों के साथ भी है। कशिश ने आरोप लगाया कि अमन शर्मा अक्सर उससे पैसों की मांगती थी। कई बार वह उससे 20 से 30 हजार रुपये लेकर जा चुकी थी। कशिश ने बताया कि शादी के बाद उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा। इस दौरान अमन शर्मा उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करती और पैसों की मांग करती। कुछ समय बाद उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया और दिसंबर 2023 में वह दोबारा से अमन शर्मा के संपर्क में आ गया। अमन शर्मा ने उससे बताया कि उसकी मंगनी टूट गई है और उसने उससे 5 लाख रुपये की मांग की है। उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। अमन ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पैसे न दिए तो वह पैसे लेना जानती है। फिर भी वह उससे 12 हजार 500 रुपये ले गई।
विज्ञापन


साथियों सहित मिलकर किया किडनैप

23 फरवरी को वह जीरकपुर में अपने फ्लैट पर था। करीब सुबह साढ़े 10 बजे वह फेज-11 बेसटेक मॉल के लिए निकला था, जहां उसकी महिला मित्र अमन शर्मा उसका इंतजार कर रही थी। उसने ही उसे वहां बुलाया था। उसने बेसटेक मॉल के बाहर अमन शर्मा को अपनी गाड़ी में बिठाया। उसे शक हुआ कि कोई उसकी कार का पीछा कर रहा है। उसने अपनी कार सेक्टर-70 की तरफ मोड़ ली, लेकिन कार उसका पीछा करती रही। उसने अपनी गाड़ी कुंभड़ा की तरफ जैसे ही मोड़ी तो साथ वाली सीट पर बैठी अमन शर्मा ने चाकू निकालकर उसके कंधे पर वार कर दिया। उसने कार की हैंड ब्रेक खींचकर कार रोक दी। कार रुकते ही दो अज्ञात व्यक्ति उसकी कार के पास आए और शीशा तोड़ दिया। एक युवक ने उसके सिर पर किसी नुकीले हथियार से हमला किया। उन्होंने उसे चाकू दिखाकर गाड़ी से बाहर निकाल लिया और उसे पिछली सीट पर बिठाकर किडनैप कर लिया। सरदार लड़का गाड़ी चलाने लगा। उसके कंधे व मुंह से खून बह रहा था। वह उसे अंब साहिब गुरुद्वारा साहिब की पिछली तरफ एक सुनसान जगह ले गए। वहां अमन शर्मा व उस सरदार लड़के ने उसे बुरी तरह पीटा। वहां एक आई-20 कार में उनका एक और साथी आ गया। तीनों ने उसे बुरी तरफ पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पार्टी को देने के लिए पिता ने दिए थे 5 लाख, लूट ले गए

शिकायतकर्ता कशिश ने बताया कि उसकी महिला मित्र अमन को पता था कि उसके पिता ने उसे किसी पार्टी को देने के लिए 5 लाख रुपये दिए हैं। उसे अधमरा करने के बाद तीनों ने उससे 5 लाख रुपये की मांग की। उसने बताया कि पैसे उसके रूम में पड़े थे। उन्होंंने उसकी गाड़ी से चेक बुक निकाली और 5 लाख का चेक भरवा लिया। लेकिन अमन को उस पर यकीन नहीं था, वह उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर उसे रूम पर ले गई। उसे जान से मारने के लिए उन्होंने फोन कर अपने किसी साथी से दो कट्टे मंगवाए। वहां उन्होंने उसके रूम से 5 लाख रुपये लूटे और अमन के कहने पर उसके एक साथी ने उसकी घड़ी और सोने का कड़ा भी उतार लिया। उन्होंने उसका एक फर्जी वीडियो भी बनाया। उसे दोबारा अपनी गाड़ी में बिठाकर गुरुद्वारा अंब साहिब के पीछे सुनसान जगह पर ले आए। वहां दो और अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने दोबारा से पीटा और वह बेहोश हो गया। वह उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। उसे कुछ घंटों बाद होश आया और उसने राहगीर से मदद लेकर अपने दोस्त अमित डूमरा को फोन किया जिसने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज हुआ। बाद में पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसकी महिला मित्र व उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed