फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female constable has debate with sub-inspector of Punjab police

नयागांव: नाके पर महिला कांस्टेबल की एसआई से बहस, वीडियो वायरल होने के बाद आईआरबी भेजा

Tue, 21 Apr 2020 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Female constable has debate with sub-inspector of Punjab police
वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे नाकों पर पुलिस और आम लोगों में बहसबाजी तनाव का कारण बन रही है। बॉर्डर इलाकों में पुलिस नाकों पर अब पुलिसकर्मियों के बीच भी विवाद होने लगा है। इसी बीच चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल को पंजाब पुलिस की सब इंस्पेक्टर से बहस करना महंगा पड़ गया। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई कर महिला कांस्टेबल ऊषा को सारंगपुर आईआरबी वापस भेज दिया है। दरअसल, हुआ यूं कि मंगलवार दोपहर को 2 मिनट 47 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक्टिवा सवार एक महिला कांस्टेबल नाके पर तैनात पंजाब पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों से बहसबाजी करते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला कांस्टेबल नाके पर सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होते ही आला अधिकारियों ने मामले का तुरंत संज्ञान में लिया। जांच में सामने आया कि एक्टिवा सवार महिला कांस्टेबल सारंगपुर आईआरबी में तैनात है। कुछ ही समय पहले ऊषा की चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आला अधिकारियों ने कांस्टेबल से पूरे मामले की गहनता से पूछताछ की। इसके बाद सामने आया कि यह वीडियो 4 से 5 दिन पुराना है। पूछताछ में कांस्टेबल ने बताया कि वह नयागांव से सुबह ड्यूटी पर आ रही थी। इस दौरान नाका सील होने के चलते उसे क्रॉस नहीं करने दिया गया, जिसके चलते बहसबाजी शुरू हुई। इसके बाद आला अधिकारियों ने सीनियर ऑफिसर से दुर्व्यवहार करने के चलते कांस्टेबल ऊषा को वापस आईआरबी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed