{"_id":"6a384d777dfc1450f003344e","slug":"feet-danced-in-wheelchairs-tagore-theatre-came-alive-with-the-resounding-beats-of-bhangra-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1051797-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: व्हीलचेयर पर थिरके कदम, भंगड़े की गूंज से झूम उठा टैगोर थिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: व्हीलचेयर पर थिरके कदम, भंगड़े की गूंज से झूम उठा टैगोर थिएटर
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार को आयोजित फ्यूजन फेस्ट कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच का यादगार उत्सव बन गया। चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग और टैगोर थिएटर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कटारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी दिव्यांग कलाकारों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुआत 20 दिवसीय समर थिएटर वर्कशॉप में प्रशिक्षित बच्चों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों के अभिनय और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फेस्ट का सबसे भावुक और प्रेरणादायी पल तब आया, जब वी आर वन व्हीलचेयर डांस ग्रुप के कलाकारों ने मंच संभाला। उनकी प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती। दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया।
इसके अलावा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया, जबकि वातिका स्पेशल स्कूल के मूक-बधिर बच्चों के भंगड़े ने माहौल को उत्साह से भर दिया। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की पेंटिंग प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।