फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fees policy chandigarh, Expensive studies chandigarh, education, school education Chandigarh

प्राइवेट स्कूलों की फीस पॉलिसी ड्रॉफ्ट पर लोगों का फीका रुझान

Thu, 16 Jun 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
fees policy chandigarh, Expensive studies chandigarh, education, school education Chandigarh
शिक्षा - फोटो : dummy picture
शहर के प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस और अन्य मनमाने खर्च रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से तैयार फीस पॉलिसी लागू होने में देर लग सकती है। यूटी प्रशासन ने फीस पॉलिसी पर सुझाव के लिए 30 जून तक तिथि बढ़ा दी है। एक महीने पहले 15 मई को यूटी प्रशासन ने प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की अनुमति के बाद फीस पॉलिसी पर आम जनता से सुझाव मांगे थे। लेकिन पॉलिसी पर एक महीने में केवल 10 लोगों ने ही डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) को ई मेल से सुझाव भेजे हैं।
विज्ञापन


फीस पॉलिसी पर लोगों के कम सुझाव के बाद बुधवार को यूटी प्रशासन ने सुझाव लेने की समय सीमा बढ़ा दी है। अभिभावक और स्कूल प्रबंधक अब 30 जून तक फीस पॉलिसी पर सुझाव दे सकते हैं।  गौरतलब है कि चंडीगढ़ के प्राइेवट स्कूलों के खिलाफ चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के कड़े विरोध के बाद 15 मई को फीस पॉलिसी ड्राफ्ट को तैयार कर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। लोगों से पॉलिसी को ओर बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। लेकिन सुझाव का रिस्पांस काफी फीका रहा है। एक स्कूल और 9 अन्य लोगों ने ई मेल पर सुझाव दिए हैं। अधिकतर लोगों ने सुझाव में अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। 
विज्ञापन


नए सिरे से जांच रिपोर्ट होगी तैयारी 
मनमानी फीस, सिलेबस में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लगाने, कैैंपस में ड्रेस और महंगी किताबें बेचने वाले 32 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 100 शिकायतें आई हैं। डिप्टी डायरेक्टर सरोज मित्तल की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने 13 जून को खारिज कर दी। सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी इसी हफ्ते दोबारा रिपोर्ट तैयार करने के लिए मीटिंग करेगी। गौरतलब है कि जांच रिपोर्ट में किसी भी स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है। कमेटी ने सिर्फ सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस पॉलिसी को खारिज किया
यूटी प्रशासन की फीस पॉलिसी को चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने सिरे से खारिज कर दिया है। शिक्षा सचिव के सुझाव पर अब सीपीए खुद फीस पॉलिसी तैयार कर रही है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने कहा कि पॉलिसी बनाने का काम जारी है। अभिभावकों और शहर के अन्य लोगों से पॉलिसी पर सुझाव लिए जा रहे हैं। कई नामी वकील और रिटायर्ड जज से भी एसोसिएशन के सदस्यों ने मुलाकात की है। गोयल ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर फीस पॉलिसी का ड्रॉफ्ट प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। 

कमेंट
प्रशासन के पास सुझाव कम आने का कारण प्रशासन की कार्रवाई पर विश्वास न होना है। यूटी प्रशासन की तैयार फीस पॉलिसी इतनी कमजोर है कि उस पर सुझाव बनता ही नहीं। हम जल्द ही शिक्षा विभाग को नई पॉलिसी तैयार कर सौंपेंगे। 

नितिन गोयल, प्रेसिडेंट चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन 

कोट
फीस पॉलिसी ड्राफ्ट पर शहर के काफी कम लोगों ने सुझाव दिए हैं। लोगों को 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया है। अब 30 जून तक लोग सुझाव यूटी शिक्षा विभाग के पास भेज सकते हैं। 
चंचल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल यूटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed