{"_id":"647112f703332ce1600f4aa7","slug":"fee-for-self-finance-courses-will-increase-by-75-percent-syndicate-will-approve-today-chandigarh-news-c-16-sml1026-150013-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की फीस 7.5 प्रतिशत बढ़ेगी, आज सिंडिकेट देगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की फीस 7.5 प्रतिशत बढ़ेगी, आज सिंडिकेट देगी मंजूरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी आगामी सत्र 2023-24 के लिए विभागों में दाखिला लेने वाले और हाल में पढ़ रहे छात्रों के यूजी और पीजी कोर्स में फीस बढ़ाने जा रही है। पीयू ने सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में 7.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसमें अधिकतम 7500 रुपये तक फीस बढ़ाई जा सकती है। वहीं ट्रेडिशनल कोर्सेज में विज्ञान और आर्ट्स के यूबीएस, यूआईपीएस, यूआईसीईटी और लॉ को छोड़कर अन्य कोर्स में 500 रुपये प्रति वर्ष फीस की बढ़ोतरी की जाएगी। फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को शनिवार को आयोजित हो रही सिंडिकेट की बैठक में रखा जा रहा है। सिंडिकेट सदस्यों की मंजूरी के बाद इसे आगामी सत्र से लागू किया जाएगा।
पीयू की ओर से हाल ही में की गई बैठक के अनुसार ट्रेडिशनल कोर्स में दूसरे साल में आने के बाद छात्रों की फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 500 रुपये प्रति वर्ष ट्रेडिशनल कोर्स के विभाग में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए फीस ली जाएगी। इसी तरह सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में भी दूसरे वर्ष में आने के बाद फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह फीस भी 7500 रुपये से अधिक नहीं बढ़ेगी। इसके अलावा ऑनगोइंग कोर्सेज (सेल्फ फाइनेंस और ट्रेडिशनल कोर्स) में 5 प्रतिशत की फीस बढ़ोतरी की जाएगी।
इन ट्रेडिशनल कोर्स में दस हजार इंफ्रास्ट्रक्चर/लैब फीस के साथ ये रहेगा स्ट्रक्चर
विभाग कोर्स कुल फीस 2022-23 15 प्रतिशत बढ़ोतरी फीस 2023-24 - कुल फीस
यूबीएस - एमबीए (जनरल, आईबी, एचआर) - 20815 - 3130 - 23945 - 33945
यूआईपीएस - बी फाॅर्मा - 17605 - 2640 - 20245 - 30245
एमफार्मा - 31415 - 4710 - 36125 - 46125
यूआईसीईटी - बीई (केमिकल/फूड टेक) - 23115 - 3470 - 26585 - 36585
लॉ एलएलबी 14115 - 2120 - 16235 - 26345
एलएलएम - 29655 - 4450 - 34105 44105
नए सत्र में तय सीमा में फीस बढ़ाने का फैसला
पीयू के आगामी सत्र में तय सीमा में विभिन्न कोर्स की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। - प्रो. वाईपी वर्मा, रजिस्ट्रार, पीयू