फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fear of Dogs become deadly in chandigarh, 10 year old died in manimajra

दहशत: मनीमाजरा के पार्क में खेलते समय कुत्तों के झुंड के बीच फंसी बच्ची, डर के कारण गिरी, मौत

Thu, 21 Dec 2023 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

जसमीत के पिता का कहना है कि कुत्तों की बीच फंसने से उनकी बेटी इतनी सहम गई थी कि उसकी सांस फूल गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई। जसमीत वाटिका पब्लिक स्कूल सेक्टर 19 चंडीगढ़ में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। 
 

विज्ञापन
Fear of Dogs become deadly in chandigarh, 10 year old died in manimajra
जसमीत - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मनीमाजरा के पार्क और गलियों में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं। कुत्तों के खौफ से लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। वहीं अब यह डर जानलेवा भी होने लगा है।
विज्ञापन


मनीमाजरा के चूड़ियां वाला मोहल्ला स्थित मकान नंबर 1470/2 की रहने वाली 10 साल की जसमीत कौर अपने घर के पीछे पार्क में दोपहर करीब ढाई बजे खेल रही थी। इतने में सात-आठ कुत्तों का झुंड उसके पास आया और आपस में झड़प करने लगे। बच्ची कुत्तों के बीच में फंस गई और सहम कर गिर गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Muktsar: मामूली तकरार के बाद युवक को गोली से उड़ाया, मुक्तसर में देर रात हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता हरदेव सिंह उसे मनीमाजरा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसमीत के पिता का कहना है कि उनकी बेटी इतनी सहम गई थी कि उसकी सांस फूल गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई। जसमीत वाटिका पब्लिक स्कूल सेक्टर 19 चंडीगढ़ में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। 

घटना 16 दिसंबर की है लेकिन इलाके के लोगों को अब इस घटना के बारे में पता चला। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है। मोहल्ले में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजय भजनी का कहना है कि मनीमाजरा का सबसे बड़ा शिवालिक पार्क 20 एकड़ में बना हुआ, वहां भी कम से कम 25-30 कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। बहुत सी महिलाएं और बच्चे कुत्तों का शिकार भी हो चुके हैं। मोहल्ले में चौक चौराहों में घूमने वाले कुत्तों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। निगम इन कुत्तों के खिलाफ कोई उचित प्रबंध नहीं कर रहा है। निगम टीम उनको टीका लगाकर फिर वहीं छोड़ जाती है, और ये लोगों के लिए खतरनाक बनते जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed