फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father got heart attack due to not getting salary son died after four days chandigarh

ऐसा दुख न मिले: सैलरी न मिलने से गई निगम ट्यूबवेल ऑपरेटर की जान, चार दिन बाद बेटे की जिंदगी खत्म

Mon, 26 May 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2025 01:49 AM IST
सार

राजेश शर्मा चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत संविदा ट्यूबवेल ऑपरेटर थे। फरवरी में कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद वे नाैकरी को लेकर चिंता में थे। हार्ट अटैक से उनकी माैत हो गई थी। इसके चार दिन बाद ही उनके बेटे रुद्राक्ष की भी माैत हो गई।

विज्ञापन
Father got heart attack due to not getting salary son died after four days chandigarh
रुद्राक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत संविदा ट्यूबवेल ऑपरेटर राजेश शर्मा और उनके बेटे रुद्राक्ष की महज चार दिन के अंदर मौत हो गई है। चार दिन पहले वेतन न मिलने से चिंतित ट्यूबवेल ऑपरेटर राजेश शर्मा को हार्ट अटैक आ गया था और उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shubman Gill: गिल के टेस्ट कप्तान बनने पर जलालाबाद में जश्न, यहीं गुजरा बचपन, चाचा ने कही दिल की बात
विज्ञापन


पिता का अंतिम संस्कार कर जब बेटा घर के पास पहुंचा तो उसके ऊपर जामुन के पेड़ की टहनी गिर पड़ी। इससे उसके सिर में चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी भी मौत हो गई। महज चार दिन के अंदर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर

घटना के बाद नगर निगम की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी मृतक राजेश के बड़े बेटे से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को ट्यूबवेल ऑपरेटरों का करार खत्म होने के बाद दूसरा करार नहीं किया गया। वेतन न मिलने और नौकरी को लेकर संशय बने रहने के कारण राजेश को चार दिन पहले हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। राजेश के परिवार में बड़ा बेटा ही है। बताया जा रहा है कि पत्नी साथ नहीं रहती है।

बड़े बेटे को दी जाएगी नौकरी

जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि सभी पार्षदों को एकजुट कर वे नगर निगम की आगामी जनरल हाउस मीटिंग में एक प्रस्ताव लाएंगे। इसके तहत राजेश शर्मा के बड़े बेटे को एक जून से नौकरी पर लगाया जाएगा। बंटी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने मेयर हरप्रीत कौर बबला से अपील की कि इन कर्मचारियों की पेंडिंग सैलरी जल्द से जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed