{"_id":"5c8a956abdec2213ed0cb31a","slug":"father-and-son-burnt-alive-in-jodhpur-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः धमाके के साथ ट्राले में लगी आग, फिरोजपुर के रहने वाले बाप-बेटा जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः धमाके के साथ ट्राले में लगी आग, फिरोजपुर के रहने वाले बाप-बेटा जिंदा जले
Thu, 14 Mar 2019 11:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक बाप-बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर के जम्मू बस्ती के रहने वाले बाप बेटे की जोधपुर के पास हुए एक हादसे में मौत हो गई। हादसा वाहन की टक्कर के बाद आग लगने से हुआ। जिसमें दोनों बाप बेटे जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान जीत सिंह और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती, जलालाबाद के रूप में हुई है। दोनों का गुरुवार को जलालाबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रक मालिक सुखबीर सिंह ने बताया कि चालक जीत सिंह और उनका बेटा गुरप्रीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती जलालाबाद, केजी इंडस्ट्री से मुद्रा पोट का चावल ट्रक पर लादकर जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। उसे मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे टेलीफोन आया कि किसी वाहन के साथ टक्कर होने के बाद जोरदार धमाके के साथ ट्राले में आग लग गई।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक जीत सिंह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह ट्रक में फंसे होने के कारण आग में जिंदा जल गए। मृतक जीत सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनके घर का गुजारा पहले ही बहुत मुश्किल से चलता था। जीत की पत्नी परमजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परमजीत कौर ने कहा कि इस हादसे को वह भूल नहीं सकती। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। गुरुवार को जलालाबाद में जीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के अध जले शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन