फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fatehgarh Sahib lok sabha election result 2024: Congress Amar Singh Won

Fatehgarh Sahib Lok Sabha Result 2024: फतेहगढ़ साहिब से जीते कांग्रेस के अमर सिंह, दूसरी बार पहुंचे संसद

Tue, 04 Jun 2024 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट कांग्रेस ने दोबारा जीत ली है। 2019 में जीते डॉ. अमर सिंह ने इस बार 34202 वोटों से जीत हासिल की है। 
 

विज्ञापन
Fatehgarh Sahib lok sabha election result 2024: Congress Amar Singh Won
फतेहगढ़ साहिब से जीते अमर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह दूसरी बार सांसद बने हैं। उन्हें कुल 332591 वोट मिले हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी को मात दी। जीपी को 298389 वोट मिले। डॉ अमर सिंह को 34202 वोटों की बढ़त मिली। जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल ने डॉ. अमर सिंह को जीत का सर्टिफिकेट दिया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2019 के चुनाव में फतेहगढ़ साहिब में 1502861 वोटर थे जिसमें 9 क्षेत्रों में 985948 वोट पोल हुए थे और वोट फीसद 65.68 रहा था। डॉ. अमर सिंह का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु के साथ था। डॉ. अमर सिंह ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह 93898 अधिक वोट लेकर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गेजा राम वाल्मीकि चुनाव मैदान में थे जिन्हें 127521 वोट मिले। राम मंदिर फैक्टर ने कांग्रेस की लीड को इस बार कम कर दिया। वहीं शिरोमणि अकाली दल पिछले 15 वर्षों से फतेहगढ़ साहिब में अपना खाता तक नहीं खोल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में फतेहगढ़ साहिब पहली बार लोकसभा हलका बना था तो सुखदेव सिंह लिबड़ा सांसद बने थे। इसके बाद 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह खालसा सांसद बने। उसके बाद 2019 में कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह सांसद बने जिनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु के साथ था। अब 2024 में फिर डॉ. अमर सिंह 34202 अधिक वोट लेकर सांसद बने। 2019 के मुकाबले इस बार वोट फीसद 62.53 फीसदी रहा जबकि 2019 में यह 65.68 फीसदी था। पूरे लोकसभा हलके में कुल 15 लाख 52 हजार 567 मतदाता थे और 1820 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 08 लाख 23 हजार 339 पुरुष मतदाता, 07 लाख 29 हजार 196 महिला मतदाता एवं 32 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल थे।


पांच साल बाद फतेहगढ़ साहिब में नोटा की दर कम हुई
फतेहगढ़ साहिब लोकसभा चुनावों में इस बार 9188 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। 2019 के चुनावों में 13045 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। 

श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश का किया पालन
फतेहगढ़ साहिब में अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए डॉ. अमर सिंह का काफिला भारी गाड़ियों समेत रवाना हुआ तो किसी भी वर्कर ने हल्ला नहीं किया। डॉ. सिंह ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञान रघुवीर सिंह जी के आदेश का पालन किया और छह जून 1984 घुल्लूघारा दिवस के शोक में जीत की खुशी न मनाने की अपील पर भी अमल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed