फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faswake Elections in Chandigarh

चंडीगढ़ में नई चुनावी जंग, प्रत्याशी मैदान में

Wed, 16 Apr 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Faswake Elections in Chandigarh
20 अप्रैल को फासवेक के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और महासचिव के पद के लिए मतदान होना है। इसी दिन ही शाम को मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य मुकाबला सांघी और बिटटू गुट में है। दोनों गुटों ने चुनाव प्रचार में जोर लगाया हुआ है। हर कोई विकास करवाने का दावा कर रहा है। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार पढ़े लिखे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-21 का होगा चेयरमैन

फासवेक में तीन पदों के लिए चुनाव होना है, लेकिन एक बात यह तय है कि जो भी नया चेयरमैन नियुक्त होगा वह सेक्टर-21 का निवासी होगा क्योंकि चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवारों की कोठी इसी सेक्टर में है।
विज्ञापन


कौन-कौन लड़ रहा है चुनाव
चेयरमैन पद के लिए पीसी सांघी और बलजिंदर सिंह बिटटू के बीच मुकाबला है जबकि वाइस चेयरमैन पद के लिए ले. कर्नल जेएस मुलतानी और जेसी वर्मा और महासचिव पद के लिए इंजीनियर पीएस बाजवा और जेएस गोगिया के बीच मुकाबला है। मुलतानी और बाजवा सांघी गुट के  जबकि वर्मा और गोगिया बिटटू गुट के उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये है उम्मीदवारों की खासियत
पीसी सांघी
पीसी सांघी पिछले 10 साल से लगातार फासवेक के चेयरमैन पद पर विराजमान है। इस बार वह छठी बार चुनाव लड़ने जा रहे है। पीसी सांघी चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड अधिकारी है। सांघी इस समय प्रशासन की एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य है।

जेएस मुलतानी
ले कर्नल (रिटायर्ड) इससे पहले भी फासवेक के महासचिव के पद पर चुनाव जीत चुके है। मुलतानी इंटरनेशनल सिक्ख काफेडरेशन केभी पदाधिकारी है और सेक्टर-33 के निवासी है।

पीएस बाजवा
पीएस बाजवा पंजाब सरकार से रिटायर इंजीनियर है। बाजवा इस समय सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी है। बाजवा अभी तक फासवेक के सचिव के पद पर तैनात हैं।

बलजिंद्र सिंह बिट्टू
बिट्टू इस समय सेक्टर-21 की सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष है। वह दूसरी बार अध्यक्ष का चुनाव जीते है। बिट्टू मेट्रो-35 और 43 होटल के मालिक है। बिट्टू शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी है।

जेसी वर्मा

वर्मा सेक्टर-40 सी की एमआईजी रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव के पद पर तैनात है। वर्मा पंजाब एग्रो इंड्रस्टी के सीनियर प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

जेएस गोगिया
गोगिया इस समय सेक्टर-35 की रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव है। गोगिया बिरला ग्रुप आफ कंपनी से जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। गोगिया पिछले कार्यकाल में सांघी गुट के सक्रिय सदस्य थे, लेकिन इस समय वह बिट्टू गुट से चुनाव लड़ रहे है।

कहां पर होना है मतदान
20 अप्रैल को सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र में मतदान केंद्र बनाया गया है। दोपहर 12 से लेकर 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। सेक्टर-18 निवासी श्याल लाल गोयल को चुनाव कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि आरएस गिल और एसएम मदान कमेटी के सदस्य हैं।


संगठन की क्या है प्रमुखता
शहर की करीब 60 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन इस समय फासवेक के अधीन है। यह शहर का गैर राजनीतिक संगठन है और प्रशासन के अधिकारी भी इस संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करता है। पूरे शहर की रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशनों का प्रतिनिधित्व फासवेक करता है। समय समय प्रशासन फासवेक से कोई नीति बनाने से पहले राय भी लेता है। हर माह फासवेक की मासिक बैठक होती है जिसमें पूरे शहर की समस्याओं पर चर्चा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed