फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will protest outside residence of CM and MP MLAs in Haryana on Saturday

हरियाणा: खरीद न होने से मंडियों में भीगा धान, आज सीएम आवास व सांसदों-विधायकों के घर घेरेंगे किसान

Sat, 02 Oct 2021 01:09 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 AM IST
सार

हरियाणा में धान की खरीद अब 11 अक्तूबर से शुरू होगी। केंद्र सरकार के पत्र के बाद प्रदेश सरकार को खरीद प्रक्रिया को टालना पड़ा। इस बीच किसान सरकार के इस फसले से खफा है। शनिवार को किसान सीएम आवास समेत सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
Farmers will protest outside residence of CM and MP MLAs in Haryana on Saturday
मंडी में भीगा धान, हाथ जोड़ता किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक अक्तूबर से खरीद टलने और अनाज मंडियों में धान भीगता देख किसानों में उबाल आ गया। कुरुक्षेत्र और करनाल में जमकर हंगामा किया। शनिवार को सीएम आवास समेत सांसदों-विधायकों के घरों का घेराव किया जाएगा। शुक्रवार सुबह किसान करनाल में मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर दोनों मुख्य गेट पर ताले जड़कर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


आढ़तियों ने भी साथ दिया। इससे मंडी सचिव चंद्रप्रकाश और 25 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय के अंदर करीब आठ घंटे बंधक रहे। भाकियू (चढूनी) के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगदीप औलख की अगुवाई में एकत्र हुए किसानों ने शाम छह बजे धरना खत्म किया तो अधिकारी-कर्मचारी बाहर निकल सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने एलान किया कि शनिवार सुबह 10 बजे अनाज मंडी में एकत्र होंगे और 11 बजे मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए रवाना होंगे। उधर, कुरुक्षेत्र में धान खरीद टलने से नाराज किसानों ने बीआर चौक पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार जयबीर रंगा और एएफएसओ अनिल वर्मा किसानों को समझाने पहुंचे। 

दोनों अधिकारी कुर्सी पर बैठकर अपनी बात रखने लगे तो कुछ किसान भड़क गए। दोनों अधिकारियों से कुर्सी छीन ली और अपने बीच बिठा लिया। इस दौरान पुलिस भी बेबस नजर आई। करीब पौने घंटे के बाद अधिकारियों ने डीसी से मुलाकात कर खरीद शुरू करने का बहाना बनाकर अपनी जान छुड़ाई। इसके बाद अफसरों के वापस नहीं लौटने पर नाराज किसानों ने ब्रह्मसरोवर का ताला तोड़ परिसर में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी। पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा व इस्माईलाबाद में भी किसानों ने धान खरीद शुरू नहीं होने पर रोष प्रदर्शन किया। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई आपातकालीन बैठक 
एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसान शनिवार से हरियाणा में शनिवार से भाजपा-जजपा सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। पंजाब में डीसी कार्यालयों को घेरा जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की नौ सदस्यीय समन्वय समिति की आपातकालीन बैठक बुलाकर लिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि धान खरीद जल्द शुरू कराने को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। धान खरीद एक के बजाय 11 अक्तूबर से करने से किसानों में सरकार के खिलाफ खासी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

सरकार हर रोज नए बहाने बना रही
धान खरीद में अनावश्यक देरी किए जाने से सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। सरकार खरीद को लेकर हर रोज नए बहाने बना रही है। अब सरकार द्वारा प्रति एकड़ 25 क्विंटल से अधिक धान की खरीद न करने की बात कही जा रही है। मंडियां धान की फसल से भरी पड़ी हैं। शनिवार सुबह 10 बजे से पंजाब में डीसी कार्यालयों और हरियाणा में भाजपा-जजपा सांसदों और विधायकों के निवास स्थलों का घेराव कर धरना दिया जाएगा। - गुरनाम सिंह चढूनी, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed