{"_id":"5fa846688ebc3e1a242d31c1","slug":"farmers-warn-if-goods-trains-were-not-run-water-electricity-and-milk-supply-of-other-states-will-be-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान जत्थेबंदियों की चेतावनी, मालगाड़ियां नहीं चलाईं तो अन्य राज्यों की पानी-बिजली और दूध आपूर्ति करेंगे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान जत्थेबंदियों की चेतावनी, मालगाड़ियां नहीं चलाईं तो अन्य राज्यों की पानी-बिजली और दूध आपूर्ति करेंगे बाधित
Mon, 09 Nov 2020 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरनाला
अमर उजाला नेटवर्क, बरनाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
file pic...
- फोटो : amar ujala
किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय ने अगर 18 नवंबर तक मालगाड़ियां नहीं चलाईं तो किसान अन्य राज्यों की पानी-बिजली और दूध की आपूर्ति बाधित कर देंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल, भारतीय किसान यूनियन फूल के नेता सुरजीत सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता गुरतेज सिंह सहित अन्य किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि किसानों को मालगाड़ी चलने या न चलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि व्यापारी वर्ग को इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसान बिना यूरिया व कीटनाशक के ही गेहूं की बिजाई करेंगे। किसान यूनियन कादियां के प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल ने बताया कि रेलवे ने 13 नवंबर तक मालगाड़ियों के संचालन की बात कही है।
विज्ञापन
अगर ऐसा नहीं किया तो पंजाब से पानी, बिजली व दूध की आपूर्ति बाधित करेंगे। इसके अलावा सूबे के किसान देश के 565 किसान संगठनों के साथ 26 व 27 नवंबर को दिल्ली की ओर कूच कर कृषि कानून रद्द करने के लिए केंद्र सरकार को मजबूर करेंगे।