फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers took compensation three and a half times more than premium in three years in Haryana

हरियाणा: तीन साल में किसानों ने प्रीमियम से साढ़े तीन गुना अधिक लिया मुआवजा, देखें आंकड़े

Sun, 17 Sep 2023 03:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि हरियाणा में फसलों के लिए प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना सबसे सफल रही है। हरियाणा सरकार की ओर से कड़ी निगरानी की वजह से राज्य के किसानों को समय पर मुआवजा मिलता है। कुछ तकनीकी खामियों की वजह से कुछ किसानों के मुआवजा मिलने में परेशानी आती है।

विज्ञापन
Farmers took compensation three and a half times more than premium in three years in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के किसानों ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत तीन साल में तीन गुना मुआवजा लिया है। हर साल कंपनियां खरीफ व रबी की फसलों के नुकसान पर करोड़ों रुपये मुआवजा दे रही है। यह योजना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। तीन साल में किसानों ने अपनी जेब से बीमा कंपनियों को करीब 979.90 करोड़ प्रीमियम दिया। वहीं, बीमा कंपनियों ने इन तीन सालों में 3306.95 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा दिया है। 

विज्ञापन


हरियाणा में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया, एसबीआई जीआईसी लिमिटेड, रिलायंस जीआईसी लिमिटेड व बजाज आलियांज कंपनी फसलों का बीमा करती हैं। हर साल बीमा कंपनी करोड़ों रुपये किसानों को मुआवजा दे रही हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि हरियाणा में फसलों के लिए प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना सबसे सफल रही है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से कड़ी निगरानी की वजह से राज्य के किसानों को समय पर मुआवजा मिलता है। कुछ तकनीकी खामियों की वजह से कुछ किसानों के मुआवजा मिलने में परेशानी आती है। सरकार उन्हें भी दूर करने की कोशिश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  किस साल किसानों ने कितना प्रीमियम दिया

साल प्रीमियम
2019-20 269.05 करोड़
2020-21 344.56 करोड़
2022-23 366.28 करोड़


किस साल बीमा कंपनियों ने कितना मुआवजा दिया

साल मुआवजा
2019-20 936.52 करोड़
2020-21 1267.66 करोड़
2022-23 1102.76 करोड़

 

बीमा कंपनियों के लिए घाटे का सौदा

सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में सख्ती की वजह से बीमा कंपनियों को किसानों को मुआवजा समय पर देना पड़ता है। अगर मुआवजे में आनाकानी होती है तो सरकार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। हरियाणा में बीमा कंपनियों को हर साल करोड़ों रुपये किसानों को मुआवजा देना पड़ता है। ऐसे में राज्य में फसलों का बीमा करने वाली एक कंपनी 1300 से 1400 करोड़ घाटे में चल रही है। इसी तरह से एक और कंपनी की स्थिति ठीक नहीं है।

उधर, तीन साल से किसानों के करोड़ों रुपये के मुआवजे लटके

एक तरफ किसानों को अच्छा मुआवजा मिल रहा है, वहीं कई किसानों के पैसे तीन साल से लटके हैं। कृषि विभाग के मुताबिक इसका मुख्य कारण बैंको का विलय, किसानों द्वारा आधार जोड़ा नहीं जाना और राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) अस्वीकृत होना है। कृषि विभाग के मुताबिक साल 2020-21 में 19.69 करोड़, 2021-22 में 13.68 करोड़ और 2022-23 में 1270.39 करोड़ बकाया है। तीन साल यह कुल राशि 1303.76 करोड़ रुपये बनती है। विभाग की ओर से बताया गया है कि बकाया क्लेम के किसानों की सूची राज्य के उपकृषि निदेशकों के साथ साझा किया गया है, ताकि संबंधित किसान अपने खाते को अपडेट करवाकर भुगतना करवा सके।

       इन जिलों को इतना मुआवजा बकाया

अंबाला  दो लाख 16 हजार
भिवानी 246 करोड़ 65 लाख
चरखी दादरी 37 करोड़ 27 लाख
हिसार     154 करोड़ 29 लाख
फतेहाबाद 5 करोड़ 31 लाख
रेवाड़ी   28 करोड़ 66 लाख
पंचकूला एक करोड़ 74 लाख
सिरसा 756 करोड़ 20 लाख
मेवात 64 करोड़ 34 लाख
यमुनानगर 92 लाख 81 हजार
रोहतक एक करोड़ 36 लाख
कैथल 64 लाख 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed