फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers showed black flags to Union Minister Som Parkash in Hoshiarpur of Punjab

होशियारपुर में केंद्रीय मंत्री का विरोध: कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने सोम प्रकाश को दिखाए काले झंडे, पुतला भी जलाया

Fri, 25 Jun 2021 03:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 03:07 AM IST
सार

पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का गुस्सा बरकरार है। गुरुवार को आंदोलनरत किसानों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को होशियारपुर के छब्बेवाल में काले झंडे दिखाए। वहीं उनके काफिले को रोकने की कोशिश भी की। हालांकि मुस्तैद पुलिस ने किसानों को रोक दिया। 
 

विज्ञापन
Farmers showed black flags to Union Minister Som Parkash in Hoshiarpur of Punjab
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को काले झंडे दिखाए। वहीं कुछ किसानों ने काफिले को रोकने की कोशिश भी की। मामला होशियारपुर के छाब्बेवाल का है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

विज्ञापन


विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला जलाया। सोम प्रकाश पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में संवाददाता सम्मेलन करने पहुंचे थे। जब इसके बारे में किसानों को पता चला तो वह विरोध करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में 3436.82 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री वापस जाओ के नारे भी लगाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed