फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers ran away officials team who went to release encroachment in Kapurthala

Kapurthala News: पंचायती जमीन से कब्जा छुड़ाने पहुंचे अधिकारी, किसानों ने दौड़ाया, बैरंग लौटना पड़ा

Fri, 26 May 2023 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 May 2023 09:48 PM IST
सार

डीडीपीओ व किसानों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। किसान कह रहे थे कि हम कभी भी जमीन नहीं छोड़ेंगे लेकिन प्रशासन कह रहा था कि यह जमीन पंचायत विभाग की है। आपको छोड़नी पड़ेगी। इस दौरान किसानों व प्रशासन के बीच काफी बहस हुई। जब प्रशासन ने खेतों में दखल देने की कोशिश की तो किसानों ने प्रशासन को खेतों में खूब दौड़ाया।

विज्ञापन
Farmers ran away officials team who went to release encroachment in Kapurthala
मौके पर मौजूद अधिकारी और पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया जब शुक्रवार को प्रशासनिक अमला गांव शेरपुर डोगरा में स्थित पंचायत विभाग की 60 एकड़ भूमि पर पर कब्जा छुड़ाने पहुंच गया। प्रशासनिक टीम को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने अधिकारियों को खेतों में ही दौड़ा दिया। करीब छह घंटे की जद्दोजहद के बाद भी किसान नहीं माने और अंतत: अधिकारियों को बैरंग ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


डीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू व बीडीपीओ सेवा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन सुल्तानपुर लोधी के गांव चूहड़पुर (गांव शेरपुर डोगरा) में मौजूद पंचायत विभाग की 60 एकड़ भूमि का कब्जा छुड़ाने गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त आदेश हैं कि किसी भी व्यक्ति को पंचायत विभाग की जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जिस कारण ही आज पुलिस प्रशासन को साथ लेकर यह कब्जा छुड़वाने आए लेकिन किसानों ने इसका विरोध कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माहौल खराब न, हो इसलिए आज इसको रोक दिया गया है, पर प्रशासन कब्जा छुड़ाकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान अदालत में भी केस हार चुके हैं और सुल्तानपुर लोधी के अलग-अलग क्षेत्रों में पंचायत विभाग की भूमि है। जिस पर किसानों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन्होंने किसानों को सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ थाना कबीरपुर प्रभारी लखविंदर सिंह व थाना प्रभारी सुरजीत सिंह व बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers ran away officials team who went to release encroachment in Kapurthala
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान बोले- जान भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे
इस दौरान डीडीपीओ व किसानों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। किसान कह रहे थे कि हम कभी भी जमीन नहीं छोड़ेंगे लेकिन प्रशासन कह रहा था कि यह जमीन पंचायत विभाग की है। आपको छोड़नी पड़ेगी। इस दौरान किसानों व प्रशासन के बीच काफी बहस हुई। जब प्रशासन ने खेतों में दखल देने की कोशिश की तो किसानों ने प्रशासन को खेतों में खूब दौड़ाया। उनको चेतावनी दी कि अगर वह हमारे खेतों में दखल देंगे तो पहले उन्हें (किसानों) मौत के घाट उतारना पड़ेगा। 

किसान संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान परमजीत सिंह बाऊपुर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन सुल्तानपुर लोधी के प्रधान शेर सिंह महीवाल, सरपंच सुखविंदर सिंह जोहल ने कहा कि इन जमीनों को उनके पूर्वजों ने काफी मेहनत से बसाया था। अगर उन्हें अपनी जान भी देनी पड़ती है तो वह पीछे नहीं हटेंगे। 

उन्होंने कहा कि पहले ये जमीनें बंजर होती थी, जिसको किसानों ने खेती योग्य बनाया है। उस समय किसानों ने बाकायदा सरकार को इन जमीनों के पैसे भी जमा करवाए थे लेकिन अब सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। 

किसानों को बेघर देखना चाहते हैं मुख्यमंत्री
किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री किसानों को बेघर देखना चाहते हैं लेकिन किसान जत्थेबंदियां इस तरह कभी भी नहीं होने देंगी। प्रशासन ने भविष्य में सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो किसान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पुष्पेंद्र सिंह, प्रेस सचिव सरबजीत सिंह, बाबा लखा सिंह, मेजर सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, मुख्त्यार सिंह, भजन सिंह, हरजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, सतनाम सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखवंत सिंह, लखविंदर कौर, सुरिंदर कौर, हरजिंदर कौर, दलजीत कौर, गुरमीत कौर, दलजीत कौर, मनजीत सिंह, सविंदर कौर, बलविंदर कौर, चरणजीत कौर, गुरमीत कौर व बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed