फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest in Jalandhar of Punjab when BJP State President Ashwani Kumar Sharma reached the city

जालंधर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को किसानों ने घेरा, मकसूदां चौक पर धरने पर बैठे

Mon, 12 Oct 2020 07:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Jalandhar of Punjab when BJP State President Ashwani Kumar Sharma reached the city
जालंधर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किसानों ने किया घेराव। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा सोमवार को जांलधर के मकसूदां में पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करने दोपहर करीब 12 बजे विजय रिजॉर्ट पहुंचे। शर्मा के आने की सूचना मिलते ही किसान जत्थेबंदियों ने मकसूदां चौक पर डेरा जमा लिया। किसानों के इकट्ठे होने की जानकारी मिलते ही डीसीपी नरेश डोगरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। 

विज्ञापन


अश्वनी शर्मा पैलेस के भीतर थे। उनके साथ कई पूर्व विधायक और पूर्व मेयर भी थे लेकिन किसानों ने किसी को बाहर नहीं आने दिया। नाराज किसानों ने मकसूदां चौक पर धरना लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से इलाके के तमाम रास्तों को सील कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 6:20 बजे किसानों को पुलिस ने शांत कर एक तरफ किया और इसके बाद अश्वनी शर्मा साथियों के साथ रिजॉर्ट से निकले। भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक रखी गई है। वहीं प्रदर्शनकारी किसान राजेवाल संतोख सिंह संधू, कश्मीर सिंह, किसान संघर्ष कमेटी के सतनाम सिंह साहनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर पार्टी के नेता प्रचार कर रहे हैं कि किसानों की टांगें तोड़ी जाएंगी। आज किसान मौके पर हैं और अपना हक लेना जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed