{"_id":"63340dd176fc1b71cd0eb3f0","slug":"farmers-protest-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में किसानों का प्रदर्शन: जल निकासी और मुआवजे की मांग, डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में किसानों का प्रदर्शन: जल निकासी और मुआवजे की मांग, डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Wed, 28 Sep 2022 02:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:35 PM IST
सार
यूनियन के हलका प्रधान संदीप काजला ने बताया कि प्रशासन ने अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 27 गांव और भूना शहर में जलभराव के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेतृत्व में फतेहाबाद में किसानों ने जलभराव की निकासी और मुआवजे की मांग को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने पहले लालबत्ती चौक पर एकत्रित होकर फतेहाबाद जिले में बारिश से हुए जलभराव की निकासी न होने और महामारी फैलने के खतरे और शामलात भूमि को लेकर हरियाणा सरकार के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर नए कानून की प्रतियां फूंकी गईं। इसके बाद अर्धनग्न होकर ग्रामीणों व किसानों ने लालबत्ती चौक से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। यहां डीसी के भूना में गए होने के कारण डीडीपीओ बलजीत चहल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, नायब तहसीलदार राजेश गर्ग के समक्ष भी लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
यूनियन के हलका प्रधान संदीप काजला ने बताया कि प्रशासन ने अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 27 गांव और भूना शहर में जलभराव के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन