Farmer Protest: मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर डटे किसान, बैरिकेडिंग लगा फेज- 11 के पास रोका, चंडीगढ़ पुलिस भी अलर्ट
मोहाली की तरफ से आने वाले किसानों को चंडीगढ़ के सीमा पर गांव फैदां पर ही रोक लिया जाएगा। यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। वहीं चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस के जवानों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ भी तैनात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों का तीन दिन का प्रदर्शन मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर शुरू हो गया। किसानों का कहना कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन 28 नवंबर तक चलेगा। धरने में 33 किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रेस सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार वादाखिलाफी कर रही है। बैठकों में मांगें मानने के बावजूद वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हुई बैठक में गन्नों की कीमतें बढ़ाने पर फैसला हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री अभी टालमटोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि धीरे-धीरे गन्ने की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। वहीं केंद्र सरकार ने दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस अभी तक रद्द नहीं किए हैं। इस कारण किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि सरकार उन्हें झूठे वादे करके समय निकाल रही है।
सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि किसानों को उनका पूरा हक दिया जाएगा लेकिन अब किसानों को अपने हकों के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। 11 महीने से किसान वाईपीएस चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इस कारण अब किसानों ने चंडीगढ़ से एयरपोर्ट को जाने वाले रोड को बाधित कर दिया है।
उनका कहना है कि वे तीन दिन तक डटे रहेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को होने वाली बैठक में जो फैसला आएगा, उसके हिसाब से तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या होगी। वह अपने साथ दो महीने का राशन लेकर आए हैं। जरूरत पड़ी तो मांगों के लिए लंबे समय तक डटे रहेंगे।
रात से ही जुटने लगे थे किसान
जगतपुरा के पास 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे रोड डायवर्ट होने की एडवाइजरी मोहाली पुलिस ने जारी की थी। शाम तक तो रोड बंद नहीं हुआ और न ही किसान पहुंचे। वहीं शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसानों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस तैनात
मोहाली की तरफ से आने वाले किसानों को चंडीगढ़ के सीमा पर गांव फैदां पर ही रोक लिया जाएगा। यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। वहीं चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस के जवानों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ भी तैनात है। एयरपोर्ट की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा के जरिए किसानों को रोकने की तैयारी
मोहाली और चंडीगढ़ प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। इसमें पहली पंक्ति में पंजाब पुलिस, उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वहीं दूसरी पंक्ति में रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक के जवान किए गए हैं। इनके साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन जैसे वाहन भी तैनात हैं। तीसरी पंक्ति में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.