फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers demonstrated against state government in Punjab

Punjab News: किसानों ने मंत्री-विधायकों के आवासों को घेरा, मान सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 12 Dec 2022 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 09:19 PM IST
सार

किसानों ने मांग की है कि पंजाब के गिरते भूजल पर एक पर्याप्त नीति बने। धान की फसल के बजाय कम पानी वाली फसलों को प्रोत्साहित किया जाए। सारी फसलों की सरकारी खरीद गारंटी की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम दिए जाएं। मनरेगा के तहत मजदूरों को 365 दिन का रोजगार दिए जाए।

विज्ञापन
Farmers demonstrated against state government in Punjab
मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान संघर्ष कमेटी की महिला कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब में डीसी कार्यालयों के बाहर धरनारत है। आंदोलन के 17वें दिन किसानों ने राज्यभर में चार विधायकों व पांच मंत्रियों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। अमृतसर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर का घेराव किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन में बढ़ी संख्या में महिलाएं और कृषि मजदूर भी शामिल थे।

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू व महासचिव सरवन सिंह का कहना है कि तरनतारन से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गुरदासपुर से मंत्री लालचंद कटारुचक के आवास समेत नौ जगहों पर मांग पत्र सौंपे गए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर में मंत्री फौजा सिंह, होशियारपुर में मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, गोल्डी कांबोज, नरिंदरपाल सवाना, इंद्रजीत कौर मान व नौ विधायकों को मांग पत्र सौंपे हैं। 
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि पंजाब के गिरते भूजल पर एक पर्याप्त नीति बने। धान की फसल के बजाय कम पानी वाली फसलों को प्रोत्साहित किया जाए। सारी फसलों की सरकारी खरीद गारंटी की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम दिए जाएं। मनरेगा के तहत मजदूरों को 365 दिन का रोजगार दिए जाए। इस दौरान किसान नेता कंधार सिंह, लखविंदर सिंह डाला, गुरदेव सिंह गग्गोमहल, कुलजीत सिंह काले घनूपुर, बीबी सुखविंदर कौर, हरजस कौर, गुरजीत कौर कोटला, रूपिंदर कौर अब्दाल और गुरमीत कौर खैड़े ने भी किसानों को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने दी सरकार को चेतावनी.. जालंधर में लगेगा दिल्ली जैसा धरना 
अपने हक लेकर रहेंगे, साढा हक ऐथे रख, पंजाब पुलिस मुर्दाबादा, पंजाब सरकार मुर्दाबाद, डीसीपी जसकरण सिंह मुर्दाबाद। ये नारे सोमवार को जालंधर में किसान जत्थेबंदी व लतीफपुरा के लोगों ने लगाए। इस विरोध का कारण लतीफपुरा में लोगों के घर ढहाने का था। पंजाब किसान यूनियन के सदस्यों व लतीफपुरा के लोगों ने डीसीपी जसकरण सिंह की तरफ इस्तेमाल की गई गलत शब्दावली के रोष में उनका पुतला भी फूंका। 


किसानों ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके घर नहीं बनाए जाते तो जालंधर में भी दिल्ली की तरह धरना लगाया जाएगा। किसानों का कहना है कि ऐथे वड्डे वड्डे सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह वरगे बोहड़ उखड़ गए, ऐह ता कल दे जवाक ने...किसानों ने कहा कि लोगों के बेघर करने के पीछे 300 करोड़ का घपला होने का अंदेशा है। जिस जगह से मकान तोड़े हैं वह 1.25 किला जमीन हैं। सरकारी रेट के हिसाब से इसकी 150 करोड़ रुपये कीमत बनती है। लोग इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बनने से पहले 1947 के समय से यहां पर रह रहे हैं। ट्रस्ट 1975 में बनी है। इसके बाद भी इन लोगों को भू-माफिया के इशारे पर बेघर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed