फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers block Rail tracks at 24 places in Punjab during Bharat Bandh

भारत बंद : पंजाब में 24 स्थानों पर रेल ट्रैक बाधित, शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, पीआरटीसी को सवा करोड़ का नुकसान

Fri, 26 Mar 2021 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers block Rail tracks at 24 places in Punjab during Bharat Bandh
रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर रेल डिवीजन के मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को किसान संगठनों ने डिवीजन में 24 स्थानों पर ट्रैक बाधित कर धरना दिया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द की है, जबकि 11 ट्रेनों का समय फिर से तय कर चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका है। डीआरएम ने कहा यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ट्रेनें चलाने से पहले रेल पटरियों का निरीक्षण किया जाएगा, उसके बाद ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि डिवीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में से कुछ को रद्द, विलंब और रोककर चलाया जाएगा। अमृतसर से हरिद्वार के लिए चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर से बांद्रा टर्मिनल, न्यू जलपाई गुड़ी, जयनगर, डिब्रूगढ़ टाउन व बिलासपुर के अलावा फिरोजपुर से धनबाद, फाजल्किा से रेवाड़ी, कटरा से न्यू दिल्ली व अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा देरी से चलेंगी। इसी तरह अजमेर से चलकर अमृतसर आने वाली ट्रेन को लुधियाना और जालंधर से फिरोजपुर छावनी स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन को कपूरथला में रोका गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बंद से पीआरटीसी को सवा करोड़ का नुकसान
भारत बंद के आह्वान के कारण शुक्रवार को पंजाब में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की बस सेवा ठप रही। बसें पूरा दिन डिपुओं में खड़ी रहीं। इस कारण एक ही दिन में निगम को सवा करोड़ नुकसान उठाना पड़ा। पीआरटीसी के बेड़े में इस समय कुल 1106 बसें हैं। बंद के आह्वान के चलते पंजाब में जगह-जगह लगे जाम के कारण निगम की बस सेवा शुक्रवार को पूरी तरह से ठप रही। 

आंकड़ों के मुताबिक निगम को बसों से रोजाना करीब सवा करोड़ की आय होती है। बस सेवा बंद होने पर शुक्रवार को सवा करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। निगम पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कोरोना संकट में निगम को 150 करोड़ का नुकसान हो गया था। इसकी भरपाई सरकार ने नहीं की है। पीआरटीसी के जीएम (आपरेशन) सुरिंदर सिंह ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed