{"_id":"60f3464f8ebc3e6d3d2c835b","slug":"farmer-supporters-attacked-bjp-leaders-who-arrived-at-the-reception-mayor-tandon-s-car-was-broken-chandigarh-news-pkl420466562","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत समारोह में पहुंचे भाजपा नेताओं पर किसान समर्थकों का हमला, मेयर-टंडन की गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत समारोह में पहुंचे भाजपा नेताओं पर किसान समर्थकों का हमला, मेयर-टंडन की गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में शनिवार को स्वागत समारोह में पहुंचे चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन पर किसान समर्थकों ने हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन वो हमलावरों को नहीं रोक पाई। बाद में पुलिस 24 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और कई को गिरफ्तार भी कर लिया।
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हिरासत में लेने की सूचना जब किसान नेताओं के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने सभी आरोपी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया। बिना किसी कार्रवाई के आरोपियों के छोड़ने पर भाजपा नेता नाराज हो गए। भाजपा सांसद किरण खेर ने अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाए। उसके बाद देर रात चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 (उपद्रव करना), 148 (घातक आयुध से सज्जित होकर उपद्रव करना), 149 (किसी गैरकानूनी सभा के सदस्य द्वारा अपराध करने पर सभा का हर सदस्य दोषी होगा), 269, 270 (संक्रमण फैलाना), 341 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना), 307 (हत्या का प्रयास), 427 (50 रुपये से ऊपर की राशि को नुकसान पहुंचाना) 506(धमकाना) के तहत सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज कर लिया।
मोटर मार्केट के महासचिव प्रहलाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने मेयर रविकांत शर्मा और वरिष्ठ नेता संजय टंडन को शनिवार को स्वागत के लिए मार्केट में बुलाया था। कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रशेखर, अभि भसीन, देवी सिंह, अमित राणा, गौरव गोयल, नरेंद्र चौधरी भी पहुंचे थे। इसी बीच मार्केट के तीनों गेटों के बाहर काले झंडे लेकर किसान समर्थक जमा हो गए। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और गेटों को बंद कर किसान समर्थकों को बाहर ही रोक दिया। इस बीच मेयर समेत सभी भाजपा नेता कार्यक्रम में किसी तरह प्रवेश कर गए। लगभग दो घंटे बाद जब बाहर निकले तो किसान समर्थकों ने उनकी गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन भीड़ को रोकने और संभालने में विफल रही। इस बीच किसान समर्थक नेताओं की गाड़ियों तक पहुंच गए और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह से पुलिस ने भाजपा नेताओं को सुरक्षित निकाला और समर्थकों को हिरासत में लेकर सेक्टर-31 थाने ले आई। इस दौरान अन्य समर्थक भी थाने के बाहर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल ने किसान समर्थकों से कहा कि जो किसान होगा, उसे छोड़ देंगे, लेकिन जो आरोपी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद समर्थकों को हटा दिया गया।
किसान समर्थकों को छोड़ने के लिए जापानी पार्क में डाला डेरा
किसान समर्थकों को हिरासत में लेने की सूचना जैसे ही किसान नेताओं के पास पहुंची तो उन्होंने समर्थकों से चंडीगढ़ पहुंचने का आह्वान किया। उसके कुछ ही देर बाद काफी सारे समर्थक सेक्टर-31 के जापानी गार्डन में इकट्ठा हो गए और समर्थकों को छोड़ने की मांग की। उसके बाद दिल्ली से आए किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम व एसएसपी से मुलाकात की। बातचीत के बाद हिरासत में लिए गए समर्थकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
कोट
आज जो जानलेवा हमला हमारे ऊपर किया गया है, वह काफी निंदनीय है। विरोध करने का सभी को अधिकार है, लेकिन किसी को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसने दिया। कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
-रविकांत शर्मा, मेयर, चंडीगढ़
प्रदर्शनकारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से आए थे। यह एक सोची समझी साजिश थी। उपद्रवियों ने रॉड और पत्थर से हमला किया। पुलिस ने जो प्रबंध किए थे, वो ठीक नहीं थे। चंडीगढ़ के चौराहों पर जो बहरूपिए खड़े हैं, पुलिस उन पर कार्रवाई करे।
-संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
बवाल करने वालों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बेल बांड भरवाकर जमानत पर छोड़ दिया गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-केतन बंसल, एसपी सिटी