{"_id":"618d7272d087fc1e4d7c298c","slug":"farmer-refuses-to-take-award-from-minister-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: किसान ने मंत्री के हाथों पुरस्कार लेने से किया मना, कहा- आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: किसान ने मंत्री के हाथों पुरस्कार लेने से किया मना, कहा- आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा
Fri, 12 Nov 2021 01:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:13 AM IST
सार
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के हाथों से एक किसान ने पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। किसान का कहना है कि अगर पुरस्कार ले लिया तो दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा। सहकारिता मंत्री सोनीपत के गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सम्मान न लेने वाले किसान को पकड़े हुए मंत्री के कमांडो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गुरुवार को गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजन 2020-21 के अंतर्गत मिल में सबसे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान गांव सिरसाढ़ के किसान सुरेंद्र लठवाल को मिल प्रशासन ने गत सीजन में सर्वाधिक गन्ना लाने पर तृतीय पुरस्कार के लिए बुलाया।
विज्ञापन
किसान ने मंच पर पहुंचकर मंत्री डॉ. बनवारी लाल के हाथ से पुरस्कार ग्रहण करने से साफ मना कर दिया और कहा कि चीनी मिल या फेडरेशन का कोई अफसर दे तो ले लेंगे। उसने सवाल किया कि उसके किसान साथी सालभर से धरने पर बैठे हैं। मंत्री से सम्मान स्वीकार कर वह उन्हें क्या जवाब देगा।
विज्ञापन
इसके बाद खुद मंच से नीचे उतर आए। इस दौरान मंत्री ने गांव छतेहरा के किसान आंनद को प्रथम व आहुलाना के विनोद को द्वितीय पुरस्कार दिया। इनके अलावा आहुलाना के रणधीर, जसिया के ओम सिंह और रिठाल फौगाट के देवेंद्र को चीनी मिल में साफ-सुथरा गन्ना लाने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके बाद नए पेराई-सत्र 2021-2022 के तहत सहकारी चीनी मिल के गन्ना यार्ड में बुग्गी लाने पर सबसे पहले गांव आहुलाना गांव विजयंत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुढ़ा के रवि कर्ण और बैलगाड़ी पर गन्ना लाने के लिए गांव मदीना के सतबीर गन्ना को सम्मानित किया।