फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Protest Third day on Haryana border White flags kept flying throughout the day in Khanauri

बॉर्डर लाइव: खनौरी में दिनभर फहराते रहे सफेद झंडे, शंभू बॉर्डर में लक्ष्मण रेखा से आगे नहीं बढ़े किसान

Fri, 16 Feb 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला/चंडीगढ़/राजपुरा।
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला/चंडीगढ़/राजपुरा। Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

हरियाणा के बॉर्डर पर खनौरी में दिनभर सफेद झंडे फहराते रहे, शंभू बॉर्डर पर किसान लक्ष्मण रेखा से किसान आगे नहीं बढ़े। सारा दिन लंगर चलते रहे। किसानों ने साफ-सफाई कर दिन गुजारा। बच्चों के साथ महिलाएं भी मोर्चे पर डटी हैं। 
 

विज्ञापन
Farmer Protest Third day on Haryana border White flags kept flying throughout the day in Khanauri
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बॉर्डर पर वीरवार का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा। किसानों ने कोई उग्र प्रदर्शन नहीं किया। वे मोर्चे पर डटे रहे। संगरूर के खनौरी में दिनभर सफेद झंडे फहराते रहे। वहीं, शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बार्डर से एक किलोमीटर पहले रस्सी बांध कर लक्ष्मण रेखा बना दी और उसके पार नहीं किए। 
विज्ञापन


सारा दिन लंगर चलते रहे। खनौरी में किसानों ने आंसू गैस के गोले और पत्थर आदि हटाकर साफ-सफाई की। वहीं, महिलाएं बच्चों के साथ महिलाएं भी मोर्चे पर डटी। किसानों व महिलाओं ने पिछले किसान आंदोलन में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की। 
विज्ञापन


नौजवानों जोश दिखाते रहे और नारेबाजी चलती रही। हरियाणा की तरफ से भी वीरवार को न तो आंसू गैस के गोले दागे गए और न ही रबड़ बुलेट और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। सारा दिन किसान नेताओं ने अपने-अपने भाषणों में किसानों में जोश भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा के मुखी बाबा बरजिंदर सिंह परवाना ने बताया कि किसान शांतिपूर्वक तरीके से डटे हुए हैं। शंभू बार्डर पर पहुंचे हजारों किसानों के लिए पांच से ज्यादा जगहों पर लंगर तैयार करने की व्यवस्था की गई है। 

महिलाएं बच्चों के साथ लंगर कार्य में अपना हाथ बंटवातीं नजर आईं। शंभू बार्डर पर ही 10 के करीब एंबुलेंस खड़ी हुई हैं। भारी मात्रा में दवाइयों के साथ डाॅक्टरों का भी प्रबंध किया गया है। शंभू, खनौरी, सिंघु बाॅर्डर पर किसानों ने दिल्ली कूच का मोर्चा संभाले रखा।

किसानों ने यहां रेलवे ट्रैक किए बंद
पंजाब के पटियाला में राजपुरा में किसानों ने रेलवे ट्रैक बाधित किए। राजपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया किसानों के विरोध के कारण ट्रेन संख्या 04753 और बठिंडा-श्री गंगानगर,ट्रेन संख्या 04756 श्री गंगानगर-बठिंडा को 15 फरवरी को रद्द करना पड़ा।

ट्रेन संख्या 14736, अंबाला-श्री गंगानगर जोकि 15 फरवरी को अंबाला से प्रस्थान करने वाली थी।इसे केवल बठिंडा तक चलाया गया। यह ट्रेन बठिंडा और श्री गंगानाग के बीच रद्द रही। ट्रेन संख्या-14735 श्री गंगानगर-अंबाला को बठिंडा से प्रस्थान कराया गया, यह ट्रेन श्री गंगानगर व बठिंडा के बीच रद्द रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित कर तरनतारन जं.-व्यास के बीच संचालित किया गया।

रेलवे ने यात्रियों को किया 3.39 लाख का भुगतान
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द और प्रभावित होने के कारण वीरवार 432 यात्रियों की टिकटें रद्द हुईं और उन्हें 3.39 लाख रुपये का भुगतान किया गया। डीआरएम ने बताया कि अमृतसर के 86 यात्री, जालंधर शहर के 68, जालंधर कैंट के 39, ब्यास के 22, कोटकपुरा के 19, तरनतारन के 10, मोगा के 9, गंगसर जैतो के दो व जम्मूतवी के 34 यात्रियों को दो लाख 49 हजार 460 रुपये का भुगतान किया है।

शंभू बार्डर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल का वीडियो वायरल
पटियाला में शंभू बार्डर पर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जलालपुर को पीछे से किसानों की तरफ से पानी की बौछारें मारी जा रही हैं, लेकिन पूर्व विधायक ने इस वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया कि किसानों ने उनका विरोध नहीं किया है।

बल्कि बाॅर्डर पर हरियाणा की तरफ से फेंका गया एक आंसू गैस का गोला आकर उनके मुंह पर लगा था। इससे उनकी आंखों व चेहरे पर काफी जलन हो रही थी। इसे दूर करने कोे किसानों ने उन पर पानी की बौछारें मारी थीं। यह वीडियो बुधवार शाम की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed