{"_id":"5fca1d388ebc3ecf83704d16","slug":"farmer-protest-free-bus-service-for-delhi-started-from-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest : किसानों को समर्थन देने वालों के लिए खास पहल, लुधियाना से मुफ्त बस सेवा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest : किसानों को समर्थन देने वालों के लिए खास पहल, लुधियाना से मुफ्त बस सेवा शुरू
Fri, 04 Dec 2020 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना से दिल्ली में किसान धरने के लिए शुरू की गई बस सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में हिस्सा लेने पंजाब से कोई जाना चाहता है तो उसके लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार को लुधियाना से इस बस सेवा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए यह सेवा एनआरआई और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाली सिख संगत के सहयोग से शुरू की गई है। बस रोजाना सुबह नौ बजे लुधियाना स्टैंड के बाहर से चलेगी और रात आठ बजे वापस लुधियाना आएगी।
विज्ञापन
बस सेवा प्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में सभी लोग अपने-अपने तरीके से सेवा कर रहे हैं। एनआरआई भी किसान आंदोलन में सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बैठी सिख संगत इस धरने में शामिल तो नहीं हो सकती है लेकिन वह अपना योगदान जरूर देना चाह रही है। संगत की मांग पर लुधियाना से दिल्ली धरने तक मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस बस में यात्रा करने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। शुक्रवार को पहला दिन था, इसलिए ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। अब गांवों और आसपास के एरिया में मुनादी करवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग किसान आंदोलन में शामिल हो सकें।
जसपाल सिंह का कहना है कि कई लोगों के पास दिल्ली जाने के लिए अपने साधन नहीं हैं या फिर पैसे की भी दिक्कत होती है। ऐेसे लोगों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। आने वाले दिनों में बस के साथ लंगर सेवा भी की जाएगी।