फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer of Punjab died in kundli of haryana

किसान आंदोलन : धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत, अब तक नौ की जा चुकी है जान 

Tue, 15 Dec 2020 12:06 PM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा)
अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Tue, 15 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer of Punjab died in kundli of haryana
मोगा का मक्खन खान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कुंडली बार्डर पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक और किसान की ठंड में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। किसान आंदोलन में अब तक 9 किसानों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर छह आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर अधेड़ उम्र के थे। एक आंदोलनकारी की गाड़ी में जलने से और अन्य की हृदयाघात या अन्य कारणों से मौत हुई है। वहीं कुंडली बार्डर पर तीन किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें एक की सड़क हादसे व दो की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है। 
विज्ञापन



पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां का रहने वाला मक्खन खान (42) अपने साथी बलकार व अन्य के साथ तीन दिन पहले कुंडली बॉर्डर पर आया था। उसके साथी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि मक्खन खान को वह लंगर में सेवा करने के लिए लेकर आए थे। सोमवार को मक्खन के सीने में दर्द हुआ। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरिंद्र सिंह ने कहा कि ठंड की वजह से किसान हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। सर्दी की वजह से खून जमने के कारण किसानों की जान जा रही है। किसान की मौत की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। मक्खन खान की मौत को किसानों ने शहादत बताया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई आखिरी दम तक जारी रखेंगे।  

तीन बच्चों का पिता था मक्खन खान
सामान्य अस्पताल में मक्खन के साथियों ने बताया कि मक्खन खान के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों पढ़ाई कर रहे हैं। वह खेतों में काम करता था। किसानों के सोनीपत आने के दौरान तीन दिन पहले वह उनके साथ आया था। वह रसोई गांव के पास ठहरा हुआ था। 


हार्ट अटैक से धरने पर दूसरे किसान की गई जान 
कुंडली धरनास्थल पर ठंड से हार्ट अटैक के कारण दूसरे किसान की जान गई है। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। अब मक्खन खान की भी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed