फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer of Hoshiarpur sent legal notice to BJP

जिस किसान को भाजपा ने प्रगतिशील बताया, वो जाएगा कोर्ट, भाजपा से सार्वजनिक माफी की मांग

Thu, 24 Dec 2020 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer of Hoshiarpur sent legal notice to BJP
भाजपा की तरफ से जारी किया गया पोस्टर। - फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया में एमएसपी के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के ‘प्रगतिशील किसान’ हरप्रीत सिंह ने न्यायालय की शरण में जाने का फैसला किया है। होशियारपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने बिना अनुमति के विज्ञापन में फोटो प्रकाशित करने पर भाजपा के चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली के अध्यक्षों को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि सात दिन के भीतर भाजपा नेता सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो वह उनके खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा करने को बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा की पंजाब इकाई ने एक ‘प्रगतिशील किसान’ की फोटो भाजपा के अधिकृत पेज और ट्विटर अकाउंट के साथ ही अन्य प्रचार के माध्यमों में प्रकाशित की थी। पोस्ट में होशियारपुर निवासी नौजवान किसान हरप्रीत सिंह की फोटो लगाई गई थी। हरप्रीत सिंह सिंघु बॉर्डर पर धरने पर डटा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा ने पोस्टर में जिसे बताया खुशहाल किसान...वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट वायरल होने के बाद हरप्रीत सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उसका कहना है कि यह पोस्ट झूठी है और भाजपा नेताओं ने बिना पूछे उसका फोटो प्रयोग किया है।  इसके बाद कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

बिना अनुमति इश्तहार में फोटो प्रयोग करने के विरोध में हरप्रीत सिंह ने भाजपा के चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली के अध्यक्षों को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने सात दिन के भीतर सभी सोशल मीडिया माध्यमों और अन्य प्रचार के माध्यमों से माफी मांगने की बात कही है। यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। हरप्रीत की ओर से यह कानूनी नोटिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हाकम सिंह ने भेजा है।

पंजाब भाजपा ने डिलीट की पोस्ट
यह पोस्ट वायरल होने से उठे विवाद के बाद भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आईटी विभाग को तत्काल पोस्ट डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पंजाब इकाई की ओर से प्रगतिशील किसान की पोस्ट को भाजपा के सोशल मीडिया के सभी अधिकृत पेजों से डिलीट कर दिया गया है।

मैंने यह फोटो सोशल मीडिया में छह सात साल पहले डाली थी। मेरी अनुमति के बिना भाजपा द्वारा यह फोटो अपने इश्तहार में प्रयोग की गई है। मैं किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठा हूं। भाजपा नेताओं के इस झूठे प्रचार को लेकर मैं आहत हूं, इसलिए लीगल नोटिस भेजा है। यदि वह माफी मांग लेते हुए हैं तो मैं उसे वापस ले लूंगा। - हरप्रीत सिंह, किसान, होशियारपुर

मुझे नहीं जानकारी है कि किसान की फोटो कहां से आई है। भाजपा इस मामले की जांच करवा रही है। जांच के बाद ही इसमें कुछ आगे कहा जा सकेगा। - अश्वनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed