फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Navdeep singh jalbeda water cannon boy get bail from Punjab haryana high court

नवदीप जलबेड़ा जमानत पर रिहा: हरियाणा पुलिस ने किया था गिरफ्तार, पांच महीने से जेल में था वाटर कैनन ब्वॉय

Tue, 16 Jul 2024 11:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:32 PM IST
सार

लगभग पांच महीने से पुलिस हिरासत में किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 

विज्ञापन
Farmer Navdeep singh jalbeda water cannon boy get bail from Punjab haryana high court
जेल से बाहर आया नवदीप सिंह । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन में वाटर कैनन ब्वॉय के नाम से मशहूर युवा किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। नवदीप को रात करीब 10 बजे जेल से रिहा किया गया है। अंबाला की सेंट्रल जेल के बाहर आने के दौरान नवदीप जलबेड़ा के साथ अधिवक्ता रोहित जैन, किसान मजदूर मोर्चा के नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी, रविन्द्र राजू राजस्थानी और अन्य किसान नेता मौजूद रहे। नवदीप सिंह जलबेड़ा को हरियाणा पुलिस ने इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था। नवदीप को जेल से घर लाने के लिए उसके पारीवारिक सदस्य और किसान संगठनों के नेता भी पहुंचे थे। वह करीब पांच माह से जेल में बंद था। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को मंजूर की थी, इसके बाद जेल प्रशासन को उसे रिहा करने के भी आदेश हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पंजाब के किसान संगठनों ने जलबेड़ा की रिहाई के लिए 17 जुलाई बुधवार को अंबाला एसपी ऑफिस का घेराव करने की चेतावनी दी है। लेकिन इससे एक दिन पहले ही नवदीप जलबेड़ा को जमानत मिल गई है। किसानों ने कहा था कि वह बड़ी संख्या में सुबह अनाज मंडी में एकत्रित होंगे और उसके बाद ही एसपी ऑफिस के लिए कूच करेंगे। वह नौजवान किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा की रिहाई के लिए ये घेराव कर रहे हैं और वीरवार को भी उनका ये प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जब पंजाब के किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए हुए थे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उसी दौरान पुलिस को चकमा देकर नवदीप वाहन पर चढ़ गया। उसने वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद उछलकर वह ट्रॉली पर आ गया। इसके बाद पुलिस ने नवदीप के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed