फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer cummit suicide with his children

बच्चों समेत नहर में कूदा किसान, राजस्थान फीडर के पास मिली बाइक

Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
farmer cummit suicide with his children
बच्चों समेत नहर में कूदा किसान - फोटो : अमर उजाला

गांव मचाकी मल्ल सिंह में कर्ज से परेशान एक नौजवान किसान के अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ राजस्थान नहर में कूदने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक किसान और उसके बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया था। 

विज्ञापन


जिला पुलिस ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार किसान जगजीत सिंह (38) अपने तीन बच्चों हरमनवीर कौर (11), जश्नदीप कौर (9), बेटे जगसीर सिंह (7) और अपनी माता गुरमेल कौर के साथ गांव मचाकी मल्ल सिंह में रहता है और करीब 3 एकड़ जमीन का मालिक है। 
विज्ञापन


साढ़े तीन साल पहले उसकी पत्नी सुखप्रीत कौर उसे छोड़कर चली गई थी। उसके तीनों बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों का ख्याल जगजीत ही रखता था।  पारिवारिक जिम्मेदारी के बीच जगजीत सोसाइटी और बैंकों के करीब 10 लाख रुपये के कर्ज को लेकर पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर चढ़े सोसाइटी और बैंक के कर्ज से था परेशान

farmer cummit suicide with his children
बच्चों समेत नहर में कूदा किसान - फोटो : अमर उजाला

वीरवार सुबह वह अपने तीनों बच्चों को बाइक पर बिठाकर ले गया और गांव के पास से गुजरती राजस्थान नहर में कूद गया। बाद दोपहर तीन बजे तक जब जगजीत सिंह और बच्चे घर नहीं लौटे तो उसकी माता गुरमेल कौर ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

तलाश करने पर जगजीत सिंह की बाइक नहर के किनारे से बरामद हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक के पास मिले निशानों से लगता है कि जगजीत सिंह ने पहले जबरन तीनों बच्चों को नहर में धकेला और बाद में खुद भी नहर में कूद गया। 

गुरमेल कौर ने बताया कि जगजीत पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। बुधवार को भी उसने बच्चों को स्कूल जाने से रोका था लेकिन बाद में बच्चे जिद करके स्कूल चले गए। 

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने कहा कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान यह मामला खुदकुशी का है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। किसान और तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed