फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faridkot maharaj property dispute

‘संपत्ति पर नियुक्त किया जाए एडमिनिस्ट्रेटर’

Sat, 07 Dec 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Dec 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
faridkot maharaj  property dispute
फरीदकोट के राजा हरिंदर सिंह बराड़ के छोटे भाई के बेटे भरत इंदर सिंह ने 22 हजार करोड़ की संपत्ति पर कानूनी तौर पर एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


उनके वकील विवेक भंडारी ने अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज नाजर सिंह की अदालत में जवाब दायर करते हुए यह मांग की। वकील ने जयपुर की एक रॉयल फैमिली के प्रॉपर्टी विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने का हवाला दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 दिसंबर तारीख तय की है।
विज्ञापन


वकील ने बताया कि 22 अगस्त को राजा की दोनों बेटियों के वकीलों ने ट्रस्ट के खर्चों के लिए 50 लाख रुपये निकालने का सर्वसम्मति से आदेश पास करवा लिया था। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


स समय भरत इंदर सिंह का प्रतिनिधि अदालत में पेश नहीं हुआ था। अदालत ने जो ऑर्डर पास किया था, उसमें यह नहीं लिखा था कि ट्रस्ट हर महीने रुपये निकालेगा। ट्रस्ट मर्जी से हर महीने खाते से रुपये निकलवा रहा है।

पहले मांगा था मेंटेनेंस अलाउंस
इससे पहले राजा के भतीजे भरत इंदर सिंह ने अर्जी दायर कर विवादित संपति में से प्रतिमाह मेंटेनेंस अलाउंस के तौर पर 15 लाख रुपये देने की मांग की थी।

उनके वकील ने अदालत से कहा था कि राजघरानों के वंशज भी तो उसी स्टेटस से जीवन बिताने का अधिकार रखते हैं। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की हुई है।

यह है मामला

22 जुलाई को सीजेएम की अदालत ने राजा की बेटी अमृत कौर और दीपिंदर कौर को संपत्ति का मालिकाना हक दिया था। निचली अदालत ने राजा हरिंदर सिंह की 1982 में बनाई गई वसीयत को अवैध ठहराया था।


अदालत के इस फैसले को महरावल ट्रस्ट ने चुनौती दी थी। राजा के भतीजे भरत इंदर सिंह ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर कर कहा था कि राजा के घर का बड़ा पुरुष सदस्य होने के नाते वे संपत्ति के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed