विमानन कंपनियों ने किराया कर दिया दोगुना, यहां देखें टिकट की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर और शाम के समय जाने वाली फ्लाइट्स का किराया विमानन कंपनियों ने 10 दिन के अंदर दोगुना कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई की फ्लाइट्स पर पड़ा है। वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार फ्लाइट रेगुलर कैंसिल कर दी गईं हैं। इसमें तीन दिल्ली और एक मुंबई की हैं।
इस कारण एक ही विमानन कंपनी एक ही जगह का किराया ज्यादा वसूल रही हैं। फ्लाइट की कमी और विजुअबिलिटी कम होने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराये का भुगतान करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ से बंगुलरू का किराया रूटीन में छह हजार था, इसे इंडिगो ने सुबह 8.15 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 9,645 रुपये है, शाम को 4.35 बजे की फ्लाइट का किराया 10,347 रुपये कर दिया है।
वहीं, दोपहर एक बजे एयर एशिया इंडिया ने अपनी फ्लाइट का किराया 11,434 रुपये कर दिया है। बता दें कि एक से 7 जनवरी तक बंगलुरू का किराया छह हजार रुपये और मुंबई का किराया 4500 रुपये था जो कि अब 11,987 रुपये हो गया है।
11 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 8905 रुपये है, जबकि दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 11987 रुपये है।
विमानन कंपनियों द्वारा चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया अब 7 हजार से 11,738 रुपये तक वसूल किया जा रहा है। दोपहर 12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 4065 रुपये है।
दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई के टिकट सबसे ज्यादा महंगे
वहीं, 10 जनवरी को दोपहर बाद 3.20 बजे विस्तारा फ्लाइट का किराया 11,738 रुपये है। वहीं मुंबई की शाम को 5.55 बजे गो एयर की फ्लाइट अधिकतर कैंसिल रहती है।
इस कारण मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली फ्लाइटों की बुकिंग अधिक है।
इससे दोपहर और शाम के वाचआवर में चलने वाली फ्लाइट का किराया अधिक वसूला जा रहा है। इसमें फ्लाइट कैंसिल होने के चांस कम रहते हैं।
इस कारण विमानन कंपनियों ने टिकट महंगा कर दिया गया है। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि वह मेक माई ट्रिप वेबसाइट से टिकट बुकिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइट कैंसिल होने के कारण किराया विमानन कंपनियों ने किराया दोगुना कर दिया है।
बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट का किरया
कंपनी वर्तमान में 10 दिन पहले
इंडिगो 9645 5093
एयर एशिया इंडिया 11,434 5206
इंडिगो 10347 4905
मुंबई का किराया
कंपन मौजूदा किराया 10 दिन पहले
गो एयर 8905 6000
जेट एयरवेज 9762 4872
इंडिगो 10,500 5200
इंडिगा 11,987 7000
दिल्ली का किराया
कंपनी मौजूदा किराया 10 दिन पहले
एयर इंडिया 4065 3500
इंडिगो 132 4500
स्पाइस जेट 6967 5000
जेट एयरवेज 7404 6000
विस्तारा 1,679 5500
स्पाइस जेट 11,738 6000