फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   famous film director mahesh bhatt in chandigarh, city news

सच से निकली कहानी की फिल्म ही अलग: महेश भट्ट

Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
famous film director mahesh bhatt in chandigarh, city news
अपनी पहली पंजाबी फिल्म दुश्मन लांच करने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
कलाकाराें को सीमा में कैद नही किया जा सकता। कलाकार तो सिर्फ कला से ही प्यार करते हैं। यह कहना है बॉलीवुड केजाने माने निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट का। जो अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘दुश्मन’ का ट्रेलर लांच करने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनकेसाथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद रही। फिल्म में मुख्य भूमिका जश्न सिंह, करतार चीमा, साक्षी गुलाटी ने निभाई है। फिल्म डॉयरेक्टर शगुफ्ता रफीक और निर्माता विनय भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ी बातें रखीं।
विज्ञापन


मूवी की लेकर शगुफ्ता रफीक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के आम लोगों में एक-दूसरे के लिए कितना प्यार है और वह एक-दूसरे के लिए कैसा जज्बा रखते हैं इसी को दिखाने के लिए पंजाबी भाषा में दुश्मन मूवी बनाने का निर्णय लिया गया। महेश भट्ट ने कहा कि फिल्मों की कई वैरायटी है लेकिन जो सच से निकली कहानी है उस फिल्म की बात ही अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांसर से डॉयरेक्टर का सफर

famous film director mahesh bhatt in chandigarh, city news
अपनी पहली पंजाबी फिल्म दुश्मन लांच करने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर लड़ाई करते हुए कई लोग मिल जाएंगे, लेकिन उस उसके लिए हमारा विशेषकर बॉलीवुड का कोई किरदार नहीं होना चाहिए। यह मुद्दा राजनीतिक पार्टियों को हल करना है और उन्हीं को इस पर कार्रवाई करने की छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान विदेश में रहते हैं तो उनका व्यवहार उनकी दोस्ती की मिसाल बन जाता है, लेकिन जब  अपने अपने  देश में रहते हैं तो एक दूसरे को दुश्मन समझते हैं।

डांसर से डॉयरेक्टर का सफर
फिल्म लेखिका शगुफ्ता ने कहा कि पारिवारिक कारणों से 15 सालों तक मुंबई में बार डांसर के तौर पर काम किया है। इन सालाें में मिले दर्द और कड़े अनुभव को  इस फिल्म के जरिए दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed