फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family taking sister to Panchkula hospital beaten up, case registered

Chandigarh News: बहन को पंचकूला अस्पताल ले जा रहे परिवार को पीटा, केस दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Family taking sister to Panchkula hospital beaten up, case registered
खरड़। फिरोजपुर से बहन को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दिखाने के लिए परिवार के साथ जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की कार को एक कार चालक ने ओवरटेक कर बीच रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के साथ उसकी पत्नी और साली को चोट आई है। सिविल अस्पताल खरड़ में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। आरोपी की पहचान तरनजोत सिंह पाहवा निवासी फेज-4 के रूप में हुई है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनिल पलता वासी फिरोजपुर ने बताया कि वह डीसी दफ्तर फिरोजपुर में नौकरी करता है। 11 अगस्त को वह पत्नी रितु पलता, साली सीमा और बहन के साथ पंचकूला स्थित निजी अस्पताल में जा रहे थे। इस दौरान जब वह खरड़ फ्लाईओवर के ऊपर से मोहाली की तरफ जाने लगे तो देसूमाजरा सर्विस रोड के कट के पास एक व्यक्ति ने अपनी कार उनकी कार के आगे लगा ली। गाड़ी से निकलकर उक्त आरोपी चिल्लाने लगा। जब उन्होंने ड्राइवर साइड का शीशा नीचे किया तो उक्त आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद गाड़ी का दरवाजा खोला और गले से पकड़कर गाड़ी से उतारा और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उनकी पत्नी को भी धक्का मारा। मारपीट देखकर वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए जिन्होंने उसे उक्त आरोपी से छुड़वाया। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed