{"_id":"636b60ff942dde6f49601f8d","slug":"family-refused-to-lift-the-dead-body-of-the-worker-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवार ने शव उठाने से किया मना, फैक्टरी में धमाके में गई थी मजदूर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवार ने शव उठाने से किया मना, फैक्टरी में धमाके में गई थी मजदूर की जान
Wed, 09 Nov 2022 01:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:43 PM IST
सार
एचटीएम थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाया है। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में मिर्जापुर मार्ग स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में एक फैक्टरी में मंगलवार शाम को अचानक ब्लास्ट में गांव मिर्जापुर निवासी सुखविंद्र की मौत मामले में बुधवार को परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। परिजन और अन्य जन संगठन सुबह नागरिक अस्पताल में जुटे। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा और फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन और परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत का दौर जारी है। वहीं घायल प्रभूवाला निवासी सोनू का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कॉलोनी में बिजली के पैनल कंट्रोल और पॉवर फैक्टर तैयार करने की एक फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम को फैक्टरी की चैंबर भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिस कारण वहां पर काम कर रहे मिर्जापुर निवासी सुखविंद्र और प्रभूवाला निवासी सोनू घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद फैक्टरी मालिक का भाई घायलों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां पर चिकित्सकों ने सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन सोनू को निजी अस्पताल ले गए थे। वहीं एचटीएम थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाया है। उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन