फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family reacts to Shubman Gill double century against New zealand

Shubman Gill: शुभमन ने वनडे में जड़ा दोहरा शतक, मां बोली- अंतरात्मा ने कह दिया था आज कुछ बड़ा होने वाला है

Thu, 19 Jan 2023 01:40 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 01:40 AM IST
सार

शुभमन वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ऐसा कर चुके हैं। दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। भारत के अलावा बाकी तीन शतक अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने बनाए। यहां यह जानना जरूरी है कि रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक जड़े हैं।

विज्ञापन
Family reacts to Shubman Gill double century against New zealand
शुभमन गिल - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

मोहाली के लाल शुभमन गिल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया। वे 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेलकर वनडे इतिहास में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस कामयाबी से परिवार बेहद खुश है। इस खास लम्हे पर उनकी मां कीरत गिल ने बताया कि जैसे ही उनके बेटे ने शतक जमाया तो उनकी अंतरात्मा से आवाज आने लगी कि आज कुछ और बड़ा होने वाला है। डेढ़ सौ का आंकड़ा पार करते ही परिवार को बेटे से दोहरा शतक की उम्मीद बढ़ गई। वैसे ही हुआ और बेटे ने दोहरा शतक जड़ दिया। आज बेटे ने इतनी बड़ी खुशी दी है कि इसे लफ्जों में बयां करना मुश्किल है। सभी ओर से बधाइयां मिल रही हैं। अब गुरुद्वारे में जाकर वाहेगुरु का धन्यवाद करूंगी।

विज्ञापन


पिता बोले- जिस उद्देश्य के लिए मोहाली आया, आज पूरा हुआ
शुभमन गिल के पिता लखविंदर गिल ने कहा कि बेटे की ऐसी परफॉरमेंस देखने का बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा कि अब लगता है जिस उद्देश्य को लेकर फाजिल्का से मोहाली से आए आज वह सपना पूरा हो गया। श्रीलंका के खिलाफ पिछले शतक से मुझे पूरी उम्मीद जगी थी कि बेटा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेहतर करेगा। शुभमन गिल के दोहरा शतक जमाने के बाद पिता के फोन की घंटी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गांव से परिवार वाले, दोस्तों के साथ जानने वालों के फोन पर बधाई मिल रही है।
विज्ञापन


पारी एक नजर में

  • 208 रन
  • 149 गेंद
  • 19 चौके
  • 09 छक्के

शुभमन ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। भारत की ओर से गिल ने अपने वनडे कॅरिअर की बेस्ट पारी खेली। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी
शुभमन वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ऐसा कर चुके हैं। दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। भारत के अलावा बाकी तीन शतक अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने बनाए। यहां यह जानना जरूरी है कि रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक जड़े हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप से आए चर्चा में
शुभमन गिल का नाम उस समय सबकी जुबां पर आया जब इस क्रिकेटर ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने मे अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर विजेता ट्रॉफी जीती थी। इस जीत में शुभमन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वह भारतीय टीम के उपकप्तान थे और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed