फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family members of Sidhu Moosewala hold candle march in Mansa

जस्टिस फॉर सिद्धू: सैकड़ों फैंस ने निकाला कैंडल मार्च, पिता बोले- चुप नहीं बैठेंगे, इंसाफ लेकर रहेंगे

Thu, 25 Aug 2022 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

29 मई को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास गोली मारकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Family members of Sidhu Moosewala hold candle march in Mansa
पंजाब - फोटो : एएनआई

विस्तार

अपने पसंदीदा गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए गुरुवार को सैकड़ों प्रशंसक सड़क पर उतर पड़े। जस्टिस फॉर सिद्धू के नाम से निकाले गए इस कैंडल मार्च की अगुवाई उनके पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने की। इस दौरान पिता का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि परिणाम चाहे कुछ भी हो, वह चुप नहीं बैठेंगे। आजाद घूम रहे बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए यह लड़ाई शुरू की है। सिद्धू के सैकड़ों प्रशंसक ही उनकी ताकत हैं। 

विज्ञापन


पिता बलकौर सिंह के आह्वान पर यह कैंडल मार्च निकाला गया। सिरसा रोड स्थित अनाज मंडी से शुरू होकर गांव जवाहरके में उस जगह तक मार्च निकाला गया, जहां मूसेवाला की हत्या की गई थी। प्रशंसकों ने सरकार मुर्दाबाद और सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए। इससे पहले अनाज मंडी में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार को इंसाफ के लिए बहुत समय दे दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी कई साजिशकर्ता विदेश में बैठकर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने जिस तरह छोटी उम्र में नाम कमाया, उसकी तरक्की से उसके ही कुछ साथी जलते थे, जिन्होंने साजिश रचकर उसकी हत्या करा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया लेकिन कई अभी आजाद घूम रहे हैं। बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि हमारा बेटा तो वापस आने वाला नहीं है लेकिन किसी और का बेटा इस तरह अपनी जान न गंवाए, यह लड़ाई इसी बात की है। यह संघर्ष पंजाब में गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने का है।

जिस बेटे के सिर सेहरा सजाना था, उसका जनाजा उठाया
मां चरण कौर बोलीं कि उनका दर्द एक मां ही समझ सकती है। जिस जवान बेटे के सिर सेहरा सजाने के सपने देख रही थी, उसका जनाजा उठाना पड़ा। मूसेवाला के सैकड़ों प्रशंसकों वह सैल्यूट करती हैं, जो उनकी लड़ाई में ताकत बनकर साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आज तक यह नहीं बताया गया कि सिद्धू की सुरक्षा क्यों घटाई गई थी। यदि घटाई तो इसका प्रचार क्यों किया, जिसका फायदा गैंगस्टरों ने उठाया। सरकार के पास झूठे आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं है। 

अगले सप्ताह रिलीज होगा मूसेवाला का गाना
सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक और गायक अफसाना खान और संगीतकार सलीम मर्चेंट के साथ उनके पहले रिकॉर्ड किया गया गीत दो सितंबर को रिलीज होगा। मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनसे अक्सर सवाल किया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला के साथ उनका गाना कब रिलीज होगा। उन्होंने बताया कि अब वह समय आ गया है। 



उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल जुलाई में चंडीगढ़ में गाना रिकॉर्ड किया था। अफसाना खान ने गाने के लिए सिद्धू की सिफारिश की थी। मर्चेंट ने साझा किया कि वह सिद्धू की कला, गीतों, लोगों और समुदाय के जुनून से प्रभावित हुए और कुछ ही समय में उन्होंने गाने को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। यह गाना सचिन आहूजा के चंडीगढ़ स्थित स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। उनका कहना है कि यह अफसाना और सिद्धू द्वारा गाया गया दिल को छू लेने वाला गाना है। उन्होंने बताया कि सिद्धू भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जांडी वार नाम का गाना दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed