फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Families of freedom fighters shared memories

चंडीगढ़: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने साझा की यादें, बोले- नेताजी करते थे हर दिल पर राज

Wed, 26 Jan 2022 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ 
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 07:01 PM IST
सार

शम्मी मेहरा बताती हैं कि जब उनके ससुर वेद प्रकाश मेहरा अपनी कड़क आवाज में तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा... कहकर हम सभी को बताते थे तो रोंगटे खड़े हो जाते थे। उस समय नेताजी के जोश और पराक्रम के बारे में अहसास होता था। 

विज्ञापन
Families of freedom fighters shared memories
सास बिमला मेहरा के साथ शम्मी, साथ में स्वतंत्रता सेनानी वेद प्रकाश मेहरा का फोटो। - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वेद प्रकाश मेहरा की बहू शम्मी मेहरा का कहना है कि उनके ससुर की दिनचर्या में देशभक्ति शामिल थी। स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की बातों को याद कर वह हमारा उत्साह बढ़ाते थे। आज भी ऐसा लगता है कि नेताजी हमारे आसपास हैं। शम्मी मेहरा बताती हैं कि जब उनके ससुर वेद प्रकाश मेहरा अपनी कड़क आवाज में तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा... कहकर हम सभी को बताते थे तो रोंगटे खड़े हो जाते थे। उस समय नेताजी के जोश और पराक्रम के बारे में अहसास होता था। 

विज्ञापन


शम्मी मेहरा कहती हैं कि हमारे देश के सभी भागों में काफी विकास हुआ है। ससुर बताते थे कि पहले सड़कें नहीं थी। अस्पताल, शिक्षण संस्थान बेहतर नहीं थे। लोग विदेश में पढ़ने जाते थे, लेकिन अब हमारे देश में ही हर क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाएं मिलने लगी हैं। उनका कहना है कि सास बिमला मेहरा अभी भी जिंदा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आजादी की लड़ाई में ससुर जी का भरपूर सहयोग दिया। शम्मी कहती हैं कि सास काफी बुजुर्ग हो गई हैं। वे स्वयं से कोई काम नहीं कर सकती हैं। सुभाष चंद्र बोस किसी क्षेत्र विशेष या पार्टी के नहीं बल्कि वे हर देशवासी के दिल में हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेताजी को याद कर रो पड़ते थे पिताजी : केके शारदा

मेरे पिताजी भारत छोड़ो आंदोलन में जेल भी गए। तब के दौर की जब भी चर्चा होती थी तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में बात करते हुए वह रो पड़ते थे। कहते थे कि उन्हें गांधी जी और शहीद भगत सिंह जी के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन अफसोस इसी तरह का सौभाग्य उन्हें आजाद हिंद फौज में नहीं मिल पाया। यह कहना है स्वतंत्रता सेनानी एमके शारदा के बेटे केके शारदा का। 


उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस आज भी देश के हर व्यक्ति के दिल पर राज करते हैं। वे हर दिल अजीज थे। 23 जनवरी को हम सभी ने नेताजी की 125वीं जयंती मनाई, लेकिन हम यहीं तक सीमित रह जाते हैं। नेताजी ने देश के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा... यह नारा हर हिंदुस्तानी का मूल मंत्र बन गया।


आज के युवा को उन्हें हर दिन याद करना चाहिए। चंडीगढ़ स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन उत्तराधिकारी के अध्यक्ष केके शारदा ने कहा कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलें। रास्ता कठिन है, लेकिन अच्छा लगेगा। हम सभी को नेताजी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। नेताजी नहीं चाहते थे कि धर्म, जातियां, भाषा और क्षेत्र के नाम पर झगड़ा हो। हम सब मिलकर रहें। सभी को उनके इच्छा का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed