फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Families and Coach of Players Participating in Tokyo Olympic Felt Proud watching Opening Ceremony

Tokyo Olympic 2021: टोक्यो ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में मनप्रीत को देख भावुक मां बोली-बेटे पर गर्व

Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर के लोगों ने भी पीछे नहीं रहे। हाथ में तिरंगा लेकर युवाओं ने ओपनिंग सेरेमनी देखी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Families and Coach of Players Participating in Tokyo Olympic Felt Proud watching Opening Ceremony
ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी देखते अंजुम के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक सेरेमनी में हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज मैरीकॉम ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। लाइव सेरेमनी को ट्राइसिटी से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के अभिभावकों, कोच और प्रशंसकों ने उत्साह के साथ देखा और शुभकामनाएं दीं। हाथ में तिरंगा उठाए मनप्रीत सिंह को देखने के लिए उनकी मां और परिजन बेहद उत्साहित दिखे। 

विज्ञापन


इससे बड़ा दृश्य और कोई नहीं हो सकता
मनप्रीत सिंह जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई की। गांव में लाइव सेरेमनी को जब मनप्रीत सिंह की मां मंजीत कौर ने टीवी स्क्रीन पर जब देखा तो उनकी आंखें भर आईं और टीवी स्क्रीन की ओर इशारा करते कहा.. ओ देख मेरा मुंडा आ गया। मंजीत कौर ने बताया कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। ऐसा दृश्य और कोई नहीं हो सकता, यह पल मेरे लिए यादगारी लम्हे की तरह रहेगा। ताउम्र इस दृश्य को नहीं भूलूंगी। 
विज्ञापन



परिवार को अंजुम पर भरोसा
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज टीम की खिलाड़ी अंजुम मोदगिल की मां शुभ और पिता सुदर्शन मोदगिल का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर भरोसा है। वह देश के लिए पदक जरूर जीतेगी। टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी को मोदगिल परिवार ने अपने निवास सेक्टर-37 में लाइव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक के प्रबल दावेदार हैं चोपड़ा
जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जैवलीन थ्रो की शुरुआत की थी। तत्कालीन कोच नसीम अहमद ने कहा कि नीरज ओलंपिक में जैवलीन थ्रो में मेडल जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। नसीम अहमद ने टोक्यो ओलंपिक की लाइव सेरेमनी को लाइव देखा और अपनी शुभकामनाएं दीं।


टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया
ओलंपिक सेरेमनी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में शहर के युवा और खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे। युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखा और उम्मीद जताई कि उनके खिलाड़ी पदक लेकर देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed