सावधान: PSEB के नाम पर फर्जी वेबसाइट का खुलासा, बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों को चेताया, हो सकती ठगी
पीएसईबी की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाई गई हैं। ये देखने में पूरी तरह से असली वेबसाइट की तरफ दिखती है लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। अभी तक बोर्ड के ध्यान में दो वेबसाइट आई हैं। एक का तो लॉगिन आईडी बोर्ड की वेबसाइट की तरह है, जबकि दूसरी रिजल्ट के समय दिए जाने वाले लिंक की तरह दिखती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के नाम से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला सामने आया है। पीएसईबी को संदेह है कि ऐसा कर शरारती तत्व लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में पीएसईबी ने जहां पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, विद्यार्थियों व उनके परिजनों को हिदायत दी है कि फर्जी वेबसाइट से कोई चीज डाउनलोड करने से बचे। उक्त वेबसाइट से फीसों की ऑनलाइन अदायगी या कोई जानकारी न लें। वरना उनका निजी नुकसान हो सकता है। ऐसे में धोखा होने पर पीएसईबी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
पीएइर्सबी की ओर से चार कक्षाओं की परीक्षाओं से जुड़ा सारा काम ऑनलाइन किया जाता है। इनमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं शामिल है। पीएसईबी द्वारा परीक्षाओं से जुड़ा सारा काम ऑनलाइन किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों का बोर्ड की वेबसाइट देखना लगा रहता है लेकिन इसी चीज का फायदा अब शरारती तत्व उठा रहे हैं।
उन्होंने पीएसईबी की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बना दी, जो कि देखने में पूरी तरह से असली वेबसाइट की तरफ दिखती है लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। अभी तक बोर्ड के ध्यान में दो वेबसाइट आई हैं। एक का तो लॉगिन आईडी बोर्ड की वेबसाइट की तरह है, जबकि दूसरी रिजल्ट के समय दिए जाने वाले लिंक की तरह दिखती है। पीएसईबी के उप सचिव ने कहा कि यह गंभीर मामला है। विद्यार्थियों को सावधान रहने की जरूरत है। पीएसईबी की असली वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
पीएसईबी की है अपनी कंप्यूटर लैब
विद्यार्थियों को ऑनलाइन काम में कोई दिक्कत न आए। इस चीज को ध्यान में रखकर पीएसईबी की तरफ से अपनी लैब बनाई गई है। यहां पर करीब 25 से अधिक मुलाजिम तैनात किए हैं, जो कि हर चीज पर नजर रखते हैं। साथ ही कुछ भी नई चीज सामने आती है तो उस बारे में अधिकारियों को सूचित किया जाता है। इसके अलावा लैब में ही परीक्षाओं के सालाना रिजल्ट से लेकर अन्य काम को अंतिम रूप दिया जाता है।