फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake report was given during Corona period, woman died, case

Chandigarh News: कोरोना काल में दी थी फर्जी रिपोर्ट, हो गई थी महिला की मौत, केस

Tue, 19 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fake report was given during Corona period, woman died, case
चंडीगढ़। कोरोना काल में फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि घटना के दो साल के बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर-23 निवासी अशोक रोहिल्ला इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग से भी मिले थे। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी थी। पुलिस जांच के बाद जाली रिपोर्ट देने वाले लैब कर्मी सारंगपुर के गौरव शुक्ला पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फर्जी कोरोना रिपोर्ट का खुलासा शिकायतकर्ता की पत्नी की मौत के बाद हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता इलाज पर खर्च रकम का बिल पास करवाने के लिए विभाग के पास पहुंचे थे। क्यूआर कोड स्कैन करने पर पता चला कि वह रिपोर्ट किसी अन्य महिला की थी। शिकायतकर्ता की पत्नी का टेस्ट 9 जून को हुआ था लेकिन रिपोर्ट 5 तारीख की पाई गई। आरोप के मुताबिक, 10 जून को पत्नी की रिपोर्ट सीधे सेक्टर-32 के एक डॉक्टर के मोबाइल पर भेजी गई थी, जो निगेटिव थी। शिकायतकर्ता ने अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त न होने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की पत्नी चंडीगढ़ इंजीनियर विभाग से रिटायर्ड हुईं थीं। 8 मई 2021 को उनके पैर में दर्द होने पर उन्हें सेक्टर-32 के अस्पताल ले जाया गया था। 9 मई को डाक्टरों ने कोरोना का रैपिड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बावजूद जीएमसीएच-32 के एक डॉक्टर ने निजी लैब से करोना का टेस्ट करने का दबाव बनाया था। सेक्टर-11 की इस लैब में 1500 रुपये लेकर टेस्ट किया गया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed