फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake promoter of Arijit Singh's live show cheated, case registered

Chandigarh News: अरिजीत सिंह के लाइव शो का फर्जी प्रमोटर बन धोखाधड़ी, केस दर्ज

Sat, 27 May 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fake promoter of Arijit Singh's live show cheated, case registered
चंडीगढ़। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह के सेक्टर- 34 में 27 मई को होने वाले शो का फर्जी प्रमोटर बन कर फ्री टिकट का ऑफर देने का मामला सामने आया है। हालांकि उनका कार्यक्रम किसी वजह से रद्द हो गया है। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने किसी की नकली पहचान इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में अंबाला के एक रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता तारिश एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तरुण चौधरी हैं। उन्होंने दी शिकायत में कहा है कि वह विशेष तौर पर आधिकारिक रूप से 27 मई को सेक्टर- 34 प्रदर्शनी मैदान में होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव शो का आयोजन और प्रमोशन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट ग्रीन हाउस इंडिया के नाम से है जो फर्जी तरीके से अरिजीत सिंह के शो से जुड़ी जानकारी और फर्जी तरीके से तैयार पोस्टर का इस्तेमाल कर रहा है। यह रेस्टोरेंट अंबाला में है।
विज्ञापन

ऐसे में वह अपने रेस्टोरेंट का गैरकानूनी ढंग से प्रचार कर रहा है। वह खुद को शो के प्रोड्यूसर के रूप में प्रचारित कर रहा है और मुफ्त में टिकट ऑफर कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन को शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह ग्रीन हाउस इंडिया नामक रेस्टोरेंट अंबाला में है। यह लोगों को धोखा देते हुए खुद को इस शो का आयोजक बता रहा है। अरिजीत सिंह के नाम का इस्तेमाल कर यह गलत ढंग से मुनाफा कमा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका अरिजीत सिंह के साथ समझौता है और वह चंडीगढ़ में उनके इस शो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर फ्री टिकट की बात कह लोगों को धोखा दिया गया। इससे शिकायतकर्ता की कंपनी को नुकसान हुआ है। शिकायत के साथ इंस्टाग्राम के स्क्रीनशॉट्स भी लगाए गए हैं। वहीं शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर आरोपी पक्ष को इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने को कहा। हालांकि आरोपी पक्ष का कोई जवाब न आने पर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed