फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake insurer arrested, remand for one day

Chandigarh News: फर्जी इंश्योरेंस करने वाला काबू, एक दिन का मिला रिमांड

Sun, 04 Jun 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fake insurer arrested, remand for one day
लालड़ू। स्कॉर्पियो गाड़ी की जाली इंश्योरेंस बनाने और पैसों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह निवासी हंसाला थाना लालड़ू के तौर पर हुई है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव सियोली के सरपंच बूटा सिंह ने शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की इंश्योरेंस खत्म होने पर उक्त आरोपी को इंश्योरेंस रिन्यू करवाने के लिए 9200 रुपये दिए थे लेकिन उक्त आरोपी ने इंश्योरेंस की जाली कॉपी उसे पकड़ा दी। जब उसने नेट पर इंश्योरेंस संबंधी जांच की तो नेट पर नहीं चढ़ी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

चार साल पहले छोड़ी थी कंपनी
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था और उसने चार साल पहले कंपनी छोड़ दी थी। उसे कंपनी के एजेंट के लॉगिन आईडी और पासवर्ड पता थे। इन्हीं आईडी की मदद से वह फर्जी इंश्योरेंस को एडिट कर बनाता था। सोलन निवासी एक पीड़ित भी सामने आया है जिसने बताया कि उसने उसकी भी फर्जी इंश्योरेंस की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed