फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Inspector one day police remand name getting home guard job Ankush of Jekarpur

सेक्टर 17 से पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर एक दिन के पुलिस रिमांड पर, जीकरपुर के अंकुश से होमगार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे एक लाख रुपये

Fri, 11 Sep 2020 11:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fake Inspector one day police remand name getting home guard job Ankush of Jekarpur
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में होमगार्ड की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले फर्जी इंस्पेक्टर आरोपी राजबीर सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उसने किन-किन लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने वीरवार को मूल रूप से अमृतसर निवासी राजबीर (27) को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और 171 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीरकपुर निवासी अंकुश चौहान सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश में वीरवार को सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में घूम रहा था। इस दौरान वहां पर पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की वर्दी पहने उक्त आरोपी भी घूम रहा था। शिकायतकर्ता अंकुश को घूमते हुए देखकर आरोपी ने पूछा कि यहां क्यों घूम रहे हो। इस पर अंकुश ने उसे बताया कि वह सुरक्षागार्ड की नौकरी की तलाश में है। इस पर आरोपी ने उसे एक लाख रुपये में पंजाब पुलिस में होमगार्ड की नौकरी लगवाने की बात कही। अंकुश ने झांसे में आकर उसे एडवांस में पांच हजार रुपये दे दिए। वहीं उसके हावभाव से कुछ शक होने पर बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरत्न की अगुवाई में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को नीलम सिनेमा के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed