फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake ambulance scam, pgi chandigarh, pgi chandigarh security guard transfers, chandigarh pgi scam

बड़ा फैसलाः पीजीआई के सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की अदला बदली

Mon, 04 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
fake ambulance scam, pgi chandigarh, pgi chandigarh security guard transfers, chandigarh pgi scam
पीजीआई चंडीगढ़
प्राइवेट ट्रासंपोर्टरों की फर्जी एंबुलेंस रैकेट के खुलासे के बाद से पीजीआई के प्राइवेट सिक्योरिटी गाडर्स पर सख्ती बढ़ा दी गई है। नए आदेश के मुताबिक सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की ड्यूटियां बदल दी गई हैं। ऐसा काफी दिन बाद हुआ है कि जब सभी कर्मियों की ड्यूटियां एक साथ बदली गईं हों। ओपीडी सहित पीजीआई के सभी प्रमुख सेंटरों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को बदल दिया गया है। पीजीआई में पिछले महीने फर्जी एंबुलेंस रैकेट का खुलासा होने के बाद कुछ सिक्योरिटी गार्डों के शामिल होने का मामला सामने आया था। उसके बाद से पीजीआई के सिक्योरिटी ऑफिसरों की ओर से इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मोबाइल भी किए जाते हैं जब्त
सख्ती इतनी ज्यादा बढ़ा दी गई है कि कोई भी सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी टाइम के दौरान मोबाइल नहीं रख सकता। जब वे ड्यूटी पर आते हैं तो उनके मोबाइल रखवा लिए जाते हैं। जब ड्यूटी खत्म होती है तो मोबाइल सिक्योरिटी गार्डों को दे दिया जाता है। इससे कुछ सिक्योरिटी गार्ड नाराज भी हैं। उनका कहना है कि मोबाइल सबकी जरूरत है। फोन न होने से घर वालों से संपर्क नहीं हो पाता। अगर घर में कोई इमरजेंसी पड़ गई तो बात भी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed