{"_id":"f4f0fa07b1f2ad0ed761c3b33e33e2e4","slug":"failed-in-draw-ut-staff-meeting-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो दिलाएगा मकान उसको मिलेगा वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो दिलाएगा मकान उसको मिलेगा वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहरवासियों ने अब नेताओं के सामने मांगे रखनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम-2008 में असफल रहे उम्मीदवारों ने आगामी चुनाव में शर्त पर वोट देने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि जिस भी राजनैतिक पार्टी के घोषणा पत्र में उन्हें मकान दिलाने का एजेंडा होगा उसी का समर्थन किया जाएगा।
कमेटी के प्रधान राज कुमार बातिश ने कहा कि आवेदन करने वाले सभी कर्मचारियों को मकान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 3 अप्रैल को भविष्य की रणनीति को लेकर दोपहर 3 बजे सेक्टर-17 शिवालिक व्यू होटल में मीटिंग होगी।
विज्ञापन