फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Factionalism seen in Congress before elections, sloganeering in front of state in-charge

Chandigarh News: चुनाव से पहले कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, प्रदेश प्रभारी के सामने जमकर नारेबाजी

Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Factionalism seen in Congress before elections, sloganeering in front of state in-charge
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी बुधवार शाम खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इससे माहौल गरम हो गया। एक गुट पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल तो दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था। हालात ऐसे हो गए कि प्रदेश प्रभारी और हिमाचल के मुख्यमंत्री को कुछ ही देर में बैठक छोड़कर कांग्रेस भवन से निकलना पड़ गया। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में बुधवार शाम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में खासतौर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे। दोनों साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भी थे। नेताओं के हॉल में आते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और एचएस लक्की के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों के समर्थक अपने-अपने नेताओं को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग कर रहे थे। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने राजीव शुक्ला और सुखविंदर सिंह सुक्खू का मंच से स्वागत किया लेकिन नारेबाजी के कारण दोनों ही नेता ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए। नारेबाजी में उनकी आवाज भी नहीं सुनाई दे रही थी। नारेबाजी से बैठक का माहौल काफी गर्म हो गया। कुछ वरिष्ठ नेता तो बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। टिकट का फैसला जल्द हो जाएगा। टिकट किसी को भी मिले सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। दोनों नेताओं की एकजुट रहने की अपील का कुछ खास असर नहीं हुआ। हंगामा बढ़ता देख राजीव शुक्ला और सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस भवन से 6:31 बजे चले गए। दोनों नेता शाम 6:10 बजे बैठक के लिए पहुंचे थे। ऐसे में दोनों केवल 21 मिनट ही कांग्रेस भवन में रुके। दोनों ने पत्रकारों से भी कोई बात नहीं की।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की और फतेहगढ़ साहिब के सांसद मनीष तिवारी टिकट के दावेदार हैं। इस संबंध में दिल्ली में बैठक भी हो चुकी है। टिकट किसे मिलेगा इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है लेकिन यहां पर दिखी गुटबाजी से पार्टी के कई नेता आहत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने इस तरह की गुटबाजी और नारेबाजी ठीक नहीं। इससे गलत संदेश बाहर जाएगा। लोकसभा चुनाव में यही गुटबाजी पार्टी को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला बैठक करके गए हैं। जितने भी बीएलए बन चुके हैं, वे अपनी-अपनी जगह पर काम करें। आम आदमी पार्टी के साथ कोआर्डिनेशन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बैठक के दौरान हुई नारेबाजी पर पूछे गए सवाल पर पवन कुमार बंसल ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चुनाव के वक्त इस तरह की नारेबाजी होती रहती है। पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी करते हैं। पार्टी पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed