फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   factionalism in BJP and Violence in party office

नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं में चले चाकू

Tue, 25 Mar 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
factionalism in BJP and Violence in party office

भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। भाजपा कार्यालय में सोमवार रात कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई। एक गुट ने दूसरे पर चाकुओं से हमला भी कर दिया। हमले में कालोनी सेल के संयोजक और पूर्व पार्षद अनिल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ एक अन्य कार्यकर्ता दीपक को भी चोटें आई हैं। दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती किया गया। मौके पर सेक्टर-34 थाना पुलिस भी पहुंची और मुकेश राय और उसके भाइयों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान बहसबाजी और मारपीट

factionalism in BJP and Violence in party office

भाजपा पार्टी कार्यालय, सेक्टर-32 में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन था। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, प्रभारी आरती मेहरा, संगठन मंत्री अजय जमवाल जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सूत्रों का कहना है कि सम्मेलन के दौरान अनिल दुबे और मौलीजागरां मंडल अध्यक्ष मुकेश राय में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। सूत्रों का कहना है कि मुकेश राय और उसके दो भाइयों पवन और चंदन ने चाकुओं से दुबे पर हमला कर दिया। हमले में दुबे की जांघ पर चाकू लगा। दोनों के बीच पिछले साल भी झगड़ा हुआ था जिसमें गोली तक चली थी। इस मामले की आज तारीख भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन-टंडन के समर्थक भिड़े

factionalism in BJP and Violence in party office

सूत्रों की माने तो ये झगड़ा सत्यपाल जैन और संजय टंडन के समर्थकों में हुआ है। अनिल दुबे को जैन समर्थक बताया जाता है जबकि मुकेश राय टंडन गुट के नेता हैं। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि टंडन ने ही मुकेश को मंडल अध्यक्ष बनाया था। हमले में घायल अनिल दुबे का हाल जानने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन दुबे जीएमसीएच-32 पहुंचे।

विज्ञापन

क्या कहना है बीजेपी नेताओं का

factionalism in BJP and Violence in party office
जिस पर हमला हुआ: कालोनी सेल, भाजपा के संयोजक अनिल दुबे ने बताया कि मुकेश राय के साथ मेरा पुराना विवाद था। उसने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मुझ पर चाकू से हमला किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के अनुसार मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी से बाहर के लोग भी आए हुए थे। हमने पुलिस को सूचना दे दी थी। हम भी मामले की जांच कर रहे हैं। अनुशासन तोड़ने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने बताया कि जो भी कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह पार्टी का अंदरूनी विवाद है जिसे बैठकर सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed