फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eyes will be on these seats, 12 outgoing councilors fray

इन सात सीटों पर रहेगी नजर, 12 निवर्तमान पार्षद भी मैदान में

Sun, 18 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Eyes will be on these seats, 12 outgoing councilors fray
एमसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। लेकिन 26 में से सात सीटें ऐसी हैं जो हॉट बनी हुई हैं। इन सीटों पर पूरे शहर की नजर है। इन सीटों पर कई लोगों ने जीत और हार पर शर्त भी लगाई है। इस बार 12 निवर्तंमान पार्षद भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


ये हैं हॉट सीटें
वार्ड नंबर-3: रितु छाबड़ा बनाम रवि शर्मा
वार्ड नंबर-3 में सेक्टर-22,16 और 17 का एरिया शामिल है। इस वार्ड से कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी रितू छाबड़ा मैदान में है। ऐसे में हर किसी की नजर इस सीट पर है। जबकि भाजपा ने अपने जिला अध्यक्ष रवि  शर्मा पर दाव खेला है। अब प्रदीप छाबड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है 
विज्ञापन


वार्ड नंबर-4: पूनम शर्मा vs सुनीता धवन
इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पूनम शर्मा हैं। शर्मा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष है। वह मेयर रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल में पूनम शर्मा काफी चर्चा में रहीं। जबकि उनके खिलाफ भाजपा की सुनीता धवन हैं। धवन महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर-8: अरुण सूद vs राजेश शर्मा
वार्ड नंबर 8 से भाजपा की ओर से मेयर अरुण सूद चुनाव लड़ रहे हैं। सूद के कार्यकाल के विकास कार्यों को ही आधार बनाकर भाजपा पूरे शहर में वोट मांग रही है। ऐसे में भाजपा के लिए यह सीट काफी अहम है। जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रवक्ता राजेश शर्मा को मैदान में उतारा है। दोनो ही उम्मीदवार पेशे से वकील हैं।

प्रचार थमा तो सोशल मीडिया से शुरू हो गया प्रचार

Eyes will be on these seats, 12 outgoing councilors fray
municipal corporation elections

वार्ड नंबर-16: राजेश गुप्ता बनाम सुभाष चावला
वार्ड नंबर-16 से भाजपा से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता और कांग्रेस की तरफ से पूर्व मेयर सुभाष चावला चुनाव मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवार अपनी अपनी पार्टी के दिग्गज हैं। दोनो ही वर्तमान में पार्षद हैं । इस सीट पर ज्यादातर समय भाजपा का कब्जा रहा है। इसीलिए कांग्रेस ने चावला को यहां से उतारा है।
 
वार्ड नंबर-18:  बबला बनाम जोशी
इस सीट पर कांग्रेस की ओर से देवेंद्र सिंह बबला प्रत्याशी हैं, जो पहले भी पार्षद रह चुके हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ युवा नेता सौरभ जोशी को मैदान में उतारा है। जोशी इस समय वार्ड नंबर-2 से पार्षद हैं।

वार्ड नंबर-22 : देवेश मोदगिल बनाम संदीप भारद्वाज
 जबकि वार्ड नंबर-22 से सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और कांग्रेस के संदीप भारद्वाज के बीच मुकाबला है। भारद्वाज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं, इसलिए इस सीट पर भी नजर है।

17 उम्मीदवार बाहरी
इस बार नगर निगम चुनाव में ऐसे 17 उम्मीदवार अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे। ये जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं वहां उनका वोट नहीं है। भाजपा - अकाली गठबंधन ने 12 और कांग्रेस ने 5 बाहरी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

प्रचार थमा तो सोशल मीडिया से शुरू हो गया प्रचार
शनिवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया तो उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने प्रचार के लिए सोशल मीडिया का साहरा लिया। उम्मीदवारों ने अंमित अपील और अपनी वीडियो बनाकर वाटसएप्प ग्रुप और फेसबुक पर डाल दी। जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने वायस कालिंग के माध्यम से भाजपा अकाली गठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed