फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eye checkup of 132, 68 new patients of eye flu were found

Chandigarh News: 132 की आंखों का चेकअप, आई फ्लू के 68 नए मरीज मिले

Thu, 03 Aug 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Eye checkup of 132, 68 new patients of eye flu were found
मोहाली। भारी बारिश और बाढ़ के हालात के बाद शहर में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को 132 मरीज आंखों का चेकअप करवाने आए। इनमें से 68 मरीजों में आई फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक आंखों की ओपीडी में 324 मरीज आई फ्लू के आए हैं। अस्पताल में ज्यादातर मरीज आंखों पर चश्मा लगाकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आई फ्लू के चलते लोगों की आंखें लाल होना, आंखों से पानी निकलना और आंखों में दर्द की समस्या आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि आंखों को रगड़ने और छूने के बाद जहां-जहां मरीज के हाथ लगे हैं। वहां पर किसी और के हाथ लगने से दूसरे लोगों तक फैल रहा है। बच्चों को आई फ्लू होने का एक बड़ा कारण यह है कि बच्चे स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ मिलजुल कर रहते हैं जिससे एक बच्चे से दूसरे तक यह संक्रमण आसानी से फैल जाता है। आई फ्लू का संक्रमण 70 प्रतिशत लोगों में पांच से सात दिनों तक रहता है जिसके बाद वह कम होता चला जाता है लेकिन संक्रमण अगर ज्यादा बढ़ जाए तो यह 10 से 15 दिन रहता है। वहीं, अगर मरीज आई फ्लू के चलते किसी भी डॉक्टर से सलाह न लें तो यह महीना भर भी रह सकता है। इसके चलते मरीज को आंख से धुंधला दिखाई देता है।
विज्ञापन



आंखों और हाथों को समय-समय पर धोते रहे

बरसात के मौसम में आई फ्लू के मामलों में तेजी आती है। इसके बचाव के लिए समय-समय पर अपने हाथों और आंखों को धोना चाहिए। वहीं, आंखों को बार-बार छूना नहीं चाहिए जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। यह बीमारी हवा और आंखों के संपर्क से नहीं फैलती है।
विज्ञापन

- डॉ. नैनशी सूद नेत्र रोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल फेज-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed