{"_id":"94a15df25537750eeb215ba085fc0f2c","slug":"extra-coach-will-be-in-train-for-mata-vaishno-devi-journey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने आरक्षण की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ट्राइसिटी के यात्री श्रीमाता वैष्णो देवी जाने के लिए इस ट्रेन से अंबाला से सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन अंबाला से सुबह 9.20 मिनट पर कटरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
10 जनवरी से ऋषिकेश - कटरा (14609 अप) और 11 जनवरी से (14610 डाउन) में एक थ्री टायर एसी कोच, एक स्लीपर कोच और दो जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया है।
बता दें कि यह ट्रेन ऋषिकेश से हरिद्वार, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर होते हुए अंबाला पहुंचेगी। वहीं अंबाला से यह ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए लुधियाना, जलंधर, पठानकोट कैंट, उधमपुर होते हुए कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन